बेकाबू वाहन की चपेट में आई 5 साल की मासूम छात्रा, हुई मौत

सपना अपनी मां के साथ ऑटो स्टैंड पर खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही थी.उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन बेकाबू हो गई और सपना को बेरहमी से कुचल दिया. घटना के बाद वैन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया.

Advertisement
मासूम सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया मासूम सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

तनसीम हैदर

  • गुड़गांव,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

गुड़गांव में स्कूल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही एक 5 साल की मासूम छात्रा बेकाबू पिकअप वैन की चपेट में आ गई. बुरी तरह घायल हो चुकी मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस आरोपी वैन ड्राइवर की तलाश कर रही है.

शनिवार की सुबह गुड़गांव के एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी. पुलिस के मुताबिक, सुबह 8 बजे मासूम सपना अपनी मां के साथ सेक्टर-45 इलाके स्थित जाने के लिए घर से निकली थी. सपना अपनी मां के साथ ऑटो स्टैंड पर खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही थी.

Advertisement

उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन बेकाबू हो गई और सपना को बेरहमी से कुचल दिया. घटना के बाद वैन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया. बच्ची के परिजन सपना को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 5 साल की मासूम ने दम तोड़ दिया.

गुड़गांव पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में लेकर की तलाश शुरू कर दी है. गौरतलब है कि यह कोई पहला वाक्या नहीं है, जब कोई स्कूल जाने के लिए घर से निकला मासूम इन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आया हो. इससे पहले भी यहां स्कूल बस पकड़ने के दौरान हुए हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »