गैंगरेप से बचने के लिए छत से कूदी महिला

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआह में गैंगरेप से बचने के लिए एक महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुकेश कुमार / BHASHA

  • हावड़ा,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआह में गैंगरेप से बचने के लिए एक महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, लिलुआह के पायेरबागान इलाके में में हुगली जिले में रिशरा से एक महिला और दो युवक रविवार की शाम अपने एक पुरुष दोस्त के घर आए हुए थे. वहां युवकों ने जमकर पिया और महिला को भी जबरन शराब पिलाने की कोशिश करने लगे.

पुलिस के मुताबिक, महिला ने का खतरा भांप लिया. वह घर की छत से नीचे कूद गई. उसके सिर में चोट आई है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »