यूपीः जाली करेंसी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख के जाली नोट बरामद

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने जाली करेंसी की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं. पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 23 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने जाली करेंसी की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं. पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है.

मामला गाजियाबाद के विजयनगर इलाके का है. जहां थाना विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर के साथ इलाके में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पकड़े गए तस्करों के पास से 2 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं. सभी नोट 2000 के हैं. आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वे दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. वे मोटे कमीशन पर मालदा से जाली नोट लाकर दिल्ली एनसीआर में चलाते थे. दोनों काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं.

पुलिस ने दोनों को क्रॉसिंग इलाके से पकड़ा है. तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी उजीर और मेराज के रूप में हुई है. पुलिस लगातार उन दोनों से पूछताछ कर रही है. ताकि उनके नेटवर्क की जानकारी मिल सके.

पुलिस को आशंका है कि नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते नकली करेंसी को भारत लाकर खपाया जा रहा है. मालदा इस नकली करेंसी का ट्रांजिट पॉइंट बना हुआ है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »