हाई प्रोफाइल शादियों में चोरी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादियों में चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग अब तक कई दर्जन से ज्यादा शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तीन वारदातों को सुलझा लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
तीन वारदातों को पुलिस ने सुलझाया तीन वारदातों को पुलिस ने सुलझाया

मुकेश कुमार / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादियों में चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग अब तक कई दर्जन से ज्यादा शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तीन वारदातों को सुलझा लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ये गैंग शादी के पंडाल की रेकी करती था. उसके बाद महंगे कपड़े पहनकर कभी दूल्हा-दुल्हन का दोस्त बनाकर, तो कभी वहां मौजूद महमानों का हिस्सा बनकर हाई प्रोफाइल शादियों में घुस जाता था.

Advertisement

इस गैंग के टारगेट पर दूल्हा-दुल्हन, उनके माता-पिता और गहनों का बैग होता था. इस गैंग की मास्टरमाइंड रानो नामक महिला है. रानो बचपन से ही हाई प्रोफाइल शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है. इतना ही नहीं इसकी बहन मनीषा भी गैंग में शामिल है.

इस की गिरफ़्तारी के बाद तीन को सुलझा लिया है. इसमें तिलक मार्ग, होटल ललित और अशोक विहार में हुई वारदात शामिल है. इस गैंग ने होटल ललित में 2 लाख, तिलक मार्ग में 20 हजार और अशोक विहार में 35 हजार रुपये पर हाथ साफ किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement