इंजीनियरिंग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दान कर देना मेरी आंखें'

यूपी के नोएडा में एक इंजीनियरिंग छात्र के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. पुलिस को लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मृतक इंजीनियरिंग छात्र अभिनव मृतक इंजीनियरिंग छात्र अभिनव

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

यूपी के नोएडा में एक इंजीनियरिंग छात्र के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. पुलिस को लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

'मेरी आंखें किसी जरूरतमंद को दान कर देना, मैं आत्महत्या कर रहा हूं.' यह अभिनव के सुसाइड नोट में लिखी वह बातें हैं, जिसे सुनने के बाद से सभी हैरान हैं. मेरठ का रहने वाला 22 साल का अभिनव नोएडा सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग कर रहा था.

Advertisement

बेहद खुशमिजाज रहने वाला अभिनव बुधवार को अपने हॉस्टल रुम में पर झूल गया. पुलिस के मुताबिक, रात तकरीबन 11 बजे हॉस्टल वार्डन ने गश्त के दौरान अभिनव की लाश को कमरे में पंखे से झूलता हुआ पाया. वार्डन ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया. सुसाइड नोट में अभिनव ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया. साथ ही उसने लिखा था, उसकी आंखें किसी जरूरतमंद को दान दे दी जाए. अभिनव ने नोट में अपने परिजनों और दोस्तों से माफी भी मांगी है.

अभिनव के परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने जैसा कदम क्यों उठाया. वहीं कागजी कार्रवाई और पुलिस की लापरवाही की वजह से अभिनव की आखिरी इच्छा पूरी नहीं हो सकी. दरअसल पुलिस अभिनव की बॉडी हास्पिटल ले गई और वहां से सीधे उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »