दिल्लीः बंद पड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

दिल्ली के एक अपार्टमेंट में घुसकर शातिर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और महंगी घड़ी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

दिल्ली के एक अपार्टमेंट में घुसकर शातिर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और महंगी घड़ी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है.

मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का है. जहां मंगल आपर्टमेंट में के फ्लैट सी 2/16 में दो बोलकर पूरा घर खाली कर दिया. यह घर मुकेश कुमार का है, जो अपने पूरे परिवार के साथ पटना गए हुए थे. बीती 2 नवंबर की रात करीब 2 बजे दो चोर हाथों में कटर और रॉड लेकर आपर्टमेंट में दाखिल हुए.

Advertisement

दोनों चोर नंगे पैर खामोशी के साथ सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखाई दिए और दोनों करीब एक घण्टे बाद 40 लाख रुपये का माल लेकर वहां से चंपत हो गए. जब 3 तारीख की सुबह पूजा नामक कामवाली फ्लैट में आई तो घर के अंदर का पूरा माल साफ था. वहां सामान बिखरा पड़ा था.

आनन फानन में पूजा ने पड़ोसी को सूचना दी. जिसके बाद पड़ोसियों ने घर के मालिक मुकेश राय को ख़बर की. जब परिवार वाले पटना से वापस आए और घर की छनबीन की, तो पता चला कि उनके घर से सबकुछ लुट चुका है. चोर घर से 8 लाख की घड़ी और 40 लाख की कीमती ज्वेलरी अपने साथ ले उड़े.

हर बार की तरह इस मामले में भी दिल्ली ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इलाके के लोगों की कहना है कि रात में पुलिस गश्त नहीं होती है. जिसका नतीजा है कि आए दिन चोरियां हो रही हैं. पुलिस चौराहों और शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर भी गश्त नहीं करती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »