छोटा राजन को मारने की साजिश नाकाम, चार सुपारी किलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए चार सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी हत्यारे डॉन दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ छोटा शकील के इशारे पर छोटा राजन को तिहाड़ जेल में मारने आए थे. पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

मुकेश कुमार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए चार सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी हत्यारे डॉन दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ छोटा शकील के इशारे पर छोटा राजन को तिहाड़ जेल में मारने आए थे. पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सभी सुपारी किलर इंटरनेट कॉल के जरिए छोटा शकील के संपर्क में थे. उनकी तिहाड़ जेल के अंदर छोटा राजन को मारने की योजना थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई, जिसके आधार पर इनको गिरफ्तार कर लिया गया. सभी हत्यारे दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन जून को गिरफ्तार किए गए इन हत्यारों की पहचान रॉबिन्सन, जुनैद, यूनुस और मनीष के रूप में हुई है. उन्हें पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर और बाहरी दिल्ली के रोहिणी, गाजियाबाद और नोएडा में उनके घरों से पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने टेलीफोन पर सुनी गई बातचीत के आधार पर चारों आरोपियों को ट्रेस कर लिया. आरोपी छोटा शकील के लगातार संपर्क में थे. एक आरोपी के पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

बताते चलें कि पिछले महीने मई में ही ने एसएमएस भेजकर छोटा राजन के कत्ल की धमकी दी थी. उसने जेल के लॉ अफसर सुनील गुप्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा था. उसमें लिखा था- द एंड ऑफ छोटा राजन वेरी सून. यानी का अंत करीब आ गया है. उसे मार दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »