दिल्लीः पकड़े गए 3 शूटर, दर्जनों वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

दिल्ली पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद करते हुए 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए शूटरों पर हत्या और फिरौती के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

Advertisement
कार चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े बदमाश कार चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े बदमाश

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

दिल्ली पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद करते हुए 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए शूटरों पर हत्या और फिरौती के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

रानीबाग थाना पुलिस ने जब से पूछताछ शुरू की तो शायद उन्हें भी यकीन नहीं रहा होगा, कि उनके हत्थे ऐसा गैंग चढ़ जाएगा जो हत्या और फिरौती जैसी दर्जन भर संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है.

Advertisement

पकड़ में आए दिल्ली के हरिदास नगर के रहने वाले ऋषि (34) पर अकेले दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं. वहीं हरियाणा के झज्जर के रहने वाले विकास (28) और दिनेश (28) पर मारपीट, रंगदारी वसूलने जैसे मामले दर्ज हैं.

आरोपियों की कार के शीशों पर काले रंग की फिल्म चढ़ी हुई थी. में पुलिस को पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों को देख जान पड़ता है कि तीनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे. बहरहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »