दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा हत्याकांड! नाबालिग को चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने नाबालिग पर हमला किया और उस पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
मृतक की पहचान 17 साल के अभिषेक के रूप में हुई है. (Photo- ITGD) मृतक की पहचान 17 साल के अभिषेक के रूप में हुई है. (Photo- ITGD)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:27 AM IST

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में भी एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पांचवां पुस्ता इलाके में एक 17 साल के युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. इस वारदात को एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया है. हमलावरों ने नाबालिग अभिषेक को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अभिषेक के पूरे शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा बार चाकुओं से वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के कारण अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

रात को पुलिस को मिली चाकूबाजी की सूचना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये पूरी घटना 1 जून 2026 की रात की है. न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने को रात करीब 10:25 बजे इलाके में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि 17 साल का एक नाबालिग युवक जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था. जांच करने पर उसे मृत पाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से मामले से जुड़े जरूरी सबूत जमा किए.

Advertisement

बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस हत्याकांड में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में ये पूरी तरह साफ हो गया है कि युवक की मौत चाकू गोदे जाने के कारण ही हुई है.

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की चाकू से रेत दिया गला, मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग

दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम को इस मामले में कुछ बेहद अहम सुराग हाथ लगे हैं. आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए पुलिस की कई अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »