रोडरेजः मामूली बहस के बाद कार सवार की गोली मारकर हत्या

बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूटी सवार ने सुशील को गोली मार दी. गोली सीधी सुशील की जांघ में जा लगी. अस्पताल ले जाते वक्त खून ज्यादा बहने से सुशील की मौत हो गई.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है (फोटो- चिराग) पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है (फोटो- चिराग)

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

दिल्ली वालों का बढ़ता गुस्सा जानलेवा होता जा रहा है. अभी मयूर विहार में पार्किंग के विवाद को लेकर हुए जघन्य हत्याकांड का मामला ठंड़ा भी नहीं पड़ा कि गीता कालोनी में बीती रात कार के सामने एक स्कूटी आ जाने विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि स्कूटी सवार ने कार चालक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना बीती रात करीब 11 बजे की है. सुशील नामक युवक अपने दोस्तों के साथ वैगनआर कार में सवार था. जब वे गीता कालोनी के साईं चौक से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक स्कूटी वाला आ गया. इसके बाद सुशील और स्कूटी सवार के बीच बहस होने लगी.

बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूटी सवार ने सुशील को गोली मार दी. गोली सीधी सुशील की जांघ में जा लगी. अस्पताल ले जाते वक्त खून ज्यादा बहने से सुशील की मौत हो गई. ब्रम्हपुरी इलाके का रहने वाला सुशील कपड़े का काम करता था.

उधर, मृतक के परिजनों ने सुशील के साथ कार में सवार उसके दो दोस्तों और 3 युवतियों पर ही हत्या की साजिश का शक जताया है. हालांकि पुलिस सभी एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए मामली विवाद में एक कार सवार शख्स ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वारदात दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र की है. पूर्वी दिल्ली का युवक योगेश अपने बीमार भाई के लिए देर रात पीने का पानी लाने गया था, उसका भाई कुकरेजा अस्पताल में भर्ती है.

वह पानी लेने बाइक से मयूर विहार फेस वन के 24X7 केंद्र पर पहुंचा. वहां पहले से खड़े आई20 कार सवार से योगेश का पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि योगेश ने कार के शीशे पर जोर से हाथ मार दिया. तभी कार सवार दो युवकों ने एक बाद एक पांच गोली योगेश के जिस्म में उतार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »