दिल्लीः मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक मुठभेड़ के बाद पचास हजार के इनामी बदमाश सुनील को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है.

Advertisement
आरोपी के सिर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था आरोपी के सिर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक मुठभेड़ के बाद पचास हजार के इनामी बदमाश सुनील को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है.

साउथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांटेड बदमाश सुनील उर्फ अंडा नेब सराय थाना इलाके में आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. और कुख्यात सुनील को पकड़ने के लिए जाल फैलाया गया.

Advertisement

सूचना मुताबिक जैसे ही सुनील इलाके में पहुंचा तो पुलिस की टीम ने उसे घेर लिया. खुद घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस ने सुनील को मौके पर ही धर दबोचा.

पुलिस गिरफ़्त में आए सुनील उर्फ अंडा के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी से कई थानों के लंबित मामले सॉल्व होने की उम्मीद है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »