दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े गए विदेशी स्मगलर, 1 करोड़ की ड्रग्स जब्त

NCB ने मुखबिर के जरिए मिली सूचना के बाद तस्करों को धर दबोचा. NCB अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में आई एक महिला ने छोटे-छोटे पर्स में ड्रग्स को छुपाकर रखा था.

Advertisement
ड्रग्स की तस्करी कर रहीं विदेशी महिलाएं ड्रग्स की तस्करी कर रहीं विदेशी महिलाएं

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स तस्करी में लिप्त दो विदेशी महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए विदेशी नागरिकों के पास से करीब एक करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

पकड़ी गई महिला जांबिया और साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं और पकड़ा गया युवक का नागरिक है. तीनों की गिरफ्तारी दिल्ली एयरपोर्ट से हुई है. यह लोग बरामद ड्रग्स (एफेड्रिन) को भारत से साउथ अफ्रीका ले जा रहे थे. बरामद ड्रग्स की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

NCB ने मुखबिर के जरिए मिली सूचना के बाद तस्करों को धर दबोचा. NCB अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में आई एक महिला ने छोटे-छोटे पर्स में ड्रग्स को छुपाकर रखा था. ज्यादातर यह ड्रग्स (एफेड्रिन) रेव पार्टियों में इस्तेमाल की जाती है. में इसकी काफी डिमांड है.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विदेश में इसकी (एफेड्रिन) काफी मांग है. फिलहाल NCB तस्करों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में यह ड्रग्स कहां से आई और वह कौन लोग है जो ड्रग्स तस्करी के इस रैकेट में शामिल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »