यूपीः मेरठ में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी

यूपी के मेरठ जिले में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. युवती को बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है. युवती को तीन गोली मारी गई हैं.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • मेरठ,
  • 12 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. युवती को बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है. युवती को तीन गोली मारी गई हैं. पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है. सोमवार को कुछ राहगीरों ने राजमार्ग के पास एक खेत में करीब 19 वर्षीय का शव पड़े होने की खबर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और खेत से एक युवती का शव बरामद किया.

Advertisement

मेरठ के एसएसपी डी.के. दुबे ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि युवती के सीने में दो गोलियां और कनपटी पर एक मारी गई है. युवती की लाश के पास ऐसा कोई कागज या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके.

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर कहीं खून के निशान भी नहीं मिले हैं, जिससे लगता है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है. और उसके बाद शव को यहां ला कर फेंका गया है. उन्होंने बताया कि मृतक युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस शिनाख्त के लिए मेरठ और आसपास के जिलों से गुमशुदा युवतियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा युवती के फोटो और हुलिए को पुलिस के सॉफ्टवेयर में जिपनेट, व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला दर्ज कर केस की छानबीन की जा रही है. युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की संभावना से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »