बिहारः नदी किनारे मिली लापता बच्चों की लाशें

बिहार के औरंगाबाद जिले में चार दिन से लापता दो बच्चों की लाशें एक नदी के किनारे पर मिली. पुलिस बच्चों की मौत का कारण तलाश रही है.

Advertisement
पुलिस बच्चों की मौत कारण तलाश रही है पुलिस बच्चों की मौत कारण तलाश रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • औरंगाबाद,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नदी के किनारे पर दो बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों बच्चे चार दिन पहले लापता हो गए थे.

जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत दधपी गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने दो की लाशें पड़ी हुई देखी. फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाशों को अपने कब्जे में ले लिया.

Advertisement

मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों में दधपी गांव निवासी अरविंद पाल का सात वर्षीय पुत्र राजू कुमार और श्रीकांत पाल के पांच वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार शामिल हैं. दोनों के परिजनों ने शिनाख्त की है.

थानाध्यक्ष के मुताबिक ये दोनों बच्चे बीती 31 जनवरी की शाम को अपने घर के सामने खेल रहे थे, तभी वे लापता हो गये थे. दोनों बच्चों की खोजबीन करने पर उनके बारे में पता नहीं चला था. तब बच्चों के परिजनों ने मदनपुर थाने में दो फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

एसओ सिंह ने बताया पुलिस इन दोनों बच्चों की तलाश कर रही थी, तभी इस बीच यहां उनके शव गांव से गुजरने वाली एक किनारे पर पाए गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई. और कानूनी कार्रवाई की.

Advertisement

पुलिस ने बरामद किए गए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement