'घोड़े की सवारी को लेकर नहीं, छेड़खानी के चलते हुई दलित की हत्या'

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृत युवक स्कूल और कॉलेज आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी किया करता था. साथ ही पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रकरण का मामला भी देख रही है.

Advertisement
घोड़ पालने के शौक ने ली दलित की जान घोड़ पालने के शौक ने ली दलित की जान

गोपी घांघर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • भावनगर,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

गुजरात के भावनगर में घोड़ा पालने के शौक के चलते हुई दलित युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस का कहना है कि दलित युवक की हत्या घोड़ा पालने के शौक के चलते नहीं, बल्कि एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के चलते हुई.

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृत युवक स्कूल और कॉलेज आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी किया करता था. साथ ही पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रकरण का मामला भी देख रही है.

Advertisement

प्रवीण मल के मुताबिक, दलित युवक की हत्या घोड़ा रखने या घुड़सवारी करने को लेकर नहीं हुई, जैसा कि पीड़ित के परिवार वालों ने आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक के चाल-चलन को लेकर हमारे पास स्थानीय लोगों के कई तरह के बयान आए हैं.

हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि अभी इस हत्याकांड की जांच चल रही है और इसीलिए सभी एंगल से चीजों को परखा जा रहा है. पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस के दिए अपने बयान में कहा है कि गांव के ऊंची जाति के दबंग लोग घोड़ा पालने को लेकर धमकी देते थे.

बता दें कि भावनगर से 60 किलोमीटर दूर टींबी गांव में बीते गुरुवार की शाम कथित तौर पर ऊंची जाति के दबंग लोगों ने धारदार हथियार से वार कर सरेआम हत्या कर दी. घटना के वक्त पीड़ित घोड़े पर सवार होकर कहीं जा रहा था.

Advertisement

पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि घोड़ा पालने को लेकर गांव के ऊंची जाति के रहते थे और कहते थे कि कोई दलित घोड़ा कैसे रख सकता है.

मृतक के पिता का कहना है कि धमकियों की वजह से उन्होंने घोड़ा बेचने का मन बना लिया था. लेकिन बेटे की जिद के आगे वो मजबूर थे. उन्हें लग रहा था कि मामला सुलझ जाएगा. मगर दबंगों ने उनके बेटे की जान ले ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »