गाजियाबाद में गला काटकर फाइनेंसर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को बागेश नाम के शख्स का शव अपने घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ, वह फाइनेंसर का काम काम करता था. बागेश के परिजनों का शक पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर है जिससे कुछ दिन पहले बागेश का झगड़ा हुआ था.

Advertisement
बागेश फाइनेंस और प्रोपर्टी डीलर का काम करता था बागेश फाइनेंस और प्रोपर्टी डीलर का काम करता था

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जुर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. यहां गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक फाइनेंसर की गला काटकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंककर फरार हो गए.

आशंका जताई जा रही है कि फाइनेंसर की हत्या लूट और रंजिश के चलते की गई है. शुक्रवार सुबह लोगों ने मृतक के शव को देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बागेश नाम के शख्स का शव अपने घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ, वहां स्कूटी भी मिली. बागेश फाइनेंस और प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता था. पुलिस ने मृतक के को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है.

परिवार ने पड़ोसी पर जताया शक

बागेश के परिवार ने सोनू नामक पड़ोस में रहने वाले एक लड़के पर हत्या संदेह जताया है. कुछ दिन पहले बागेश का उससे विवाद हुआ था, पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है. उसके परिवार का कहना है कि वह फाइनेंस का काम था जिसकी वजह से उसके पास हर समय काफी ज्यादा पैसे रहते थे, लेकिन हत्या के बाद उसके पास पैसे नहीं मिले जिसके चलते उन्होंने लूट के बाद की आशंका जताई.

Advertisement

गले पर मिले चोट के निशान

इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना सिहानी गेट इलाके की नंद ग्राम कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा एक शख्स की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी शिनाख्त पास में ही रहने वाले 35 वर्षीय बागेश के रूप में हुई. बागेश के गले पर चोट के निशान भी मिले है. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »