बम की सूचना पर एक्सप्रेस ट्रेन में हड़कंप

अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर बुधवार की शाम मथुरा जंक्शन पर करीब एक घंटे तक रोकी गई. इसके बाद सघन जांच के बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया. तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

Advertisement
तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली

BHASHA

  • मथुरा,
  • 28 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर बुधवार की शाम मथुरा जंक्शन पर करीब एक घंटे तक रोकी गई. इसके बाद सघन जांच के बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया. तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

अपर शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रशासन को रेलवे कंट्रोल से सूचना मिली कि कोटा जंक्शन से अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की जानकारी दी गई है. इसके बाद बम निरोध दस्ता प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन में पहुंच गया.

उन्होंने बताया कि इस बीच के निरीक्षक सतेन्द्र यादव और राजकीय रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर पंकज लवानियां भी अपने-अपने स्टाफ के साथ इंजन, गार्ड रूम सहित ट्रेन की सभी बोगियों की पड़ताल में जुट गए. लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »