ग्रेटर नोएडा में BJP कार्यकर्ता को घर से उठाया और कर दी हत्या

BJP worker killed in greater noida ग्रेटर नोएडा में एक शव के मिलने से सनसनी फैल गई. बाद में शव की पहचान बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर की गई है. मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

Advertisement
मृतक बीजेपी कार्यकर्ता धर्मेंद्र उर्फ धर्मी मृतक बीजेपी कार्यकर्ता धर्मेंद्र उर्फ धर्मी

राहुल झारिया / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपबांस बाइपास पर शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि शव बीजेपी कार्यकर्ता धर्मेंद्र उर्फ धर्मी का है और इसपर बादलपुर थाने में लगभग एक दर्जन मुकद्दमे भी दर्ज हैं.

सुबह करीब 6 बजे दादरी पुलिस को सूचना मिली कि रूपबांस बाई-पास पर किसी का शव पड़ा हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

बादलपुर निवासी मृतक धर्मेंद्र की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल सड़क पर ही धर्मेंद्र की कहासुनी किसी बात लेकर रणदीप गैंग के गुर्गों से हो गई. शाम को उस गैंग का ही सदस्य बबली नागर आया और धर्मी को उनके घर से उठाकर ले गया.

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत में भी रणदीप गैंग के बबली का ही नाम लिया गया है. साथ ही उन्होंने बबली पर धर्मी को घर से उठाकर ले जाने और हत्या करने की पुष्ट‍ि की है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement