एकतरफा प्यार में पागल युवक ने BJP विधायक की बेटी पर किया जानलेवा हमला

महाराष्ट्र के पुणे में एक बीजेपी विधायक की बेटी पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले में विधायक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार का है.

Advertisement
कॉलेज के बाहर राजेश ने अश्विनी पर किया जानलेवा हमला कॉलेज के बाहर राजेश ने अश्विनी पर किया जानलेवा हमला

राहुल सिंह

  • पुणे,
  • 03 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में एक बीजेपी विधायक की बेटी पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले में विधायक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार का है.

घायल पीड़िता का नाम अश्विनी बोतकुलवार है. अश्विनी पुणे के वाकड इलाके में स्थित बालाजी इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक, वनी विधानसभा क्षेत्र के संजय बोतकुलवार की बेटी अश्विनी सोमवार सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी.

Advertisement

कॉलेज के बाहर अश्विनी और उसी के साथ पढ़ने वाले उसके दोस्त राजेश बक्शी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. जिसके बाद जैसे ही अश्विनी वहां से जाने लगी, राजेश ने धारदार हथियार से अश्विनी पर जानलेवा हमला कर दिया. अश्विनी वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी.

अश्विनी के दोस्तों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. अश्विनी को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने आरोपी छात्र राजेश बक्शी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि वह अश्विनी से प्यार करता है. अश्विनी के इस रिश्ते से इनकार करने के बाद उसने उस पर कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »