बिहारः डबल मर्डर से दहला रोहतास जिला, राइस मिल मालिक समेत 2 की हत्या

एक राइस मिल में देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया और वहां रखे चावल उठाने लगे. इसी बीच मिल के मालिक माणिकचंद साव और उनका कर्मचारी गोपाल भी वहां जा पहुंचे. दोनों को विरोध करने पर बदमाशों ने बंधक बना लिया. उनके हाथ-पैर बांधकर एक तालाब में फेंक दिया.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर) पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर)

परवेज़ सागर

  • रोहतास,
  • 13 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ना उन्हें कानून खौफ है और ना ही वर्दी का डर. ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. अज्ञात बदमाशों ने एक राइस मिल के मालिक और उनके कर्मचारी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.

दोहरी हत्या की ये वारदात रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र की है. स्थानीय पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपीपुर बांध गांव में एक राइस मिल है. देर रात करीब 12 से 15 की संख्या में बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया और वहां रखे चावल उठाने लगे. इसी बीच मिल के मालिक 45 वर्षीय माणिकचंद साव और उनका कर्मचारी गोपाल भी वहां जा पहुंचे.

Advertisement

उन दोनों ने बदमाशों का विरोध किया, तो लूट करने आए अपराधियों ने दोनों को बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें मिल के निकट तालाब में फेंक दिया. जिससे दोनों की डूब जाने से मौत हो गई. इसके बाद बदमाश मिल से करीब तीन लाख रुपये का चावल लूटकर फरार हो गए.

सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मिल के कर्मचारियों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी कोचस थाना में दर्ज कर ली गई है. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »