छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी इनकम टैक्स कमिश्नर को भेजा जेल

पटना में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त रामबाबू गुप्ता को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार की देर रात उन्हें गिरफ्तार किया था. मेडिकल की तैयारी कर रही सिक्किम की एक छात्रा ने गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था.

Advertisement
रामबाबू गुप्ता के खिलाफ छात्रा ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था रामबाबू गुप्ता के खिलाफ छात्रा ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था

परवेज़ सागर / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

पटना में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त रामबाबू गुप्ता को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार की देर रात उन्हें गिरफ्तार किया था. मेडिकल की तैयारी कर रही सिक्किम की एक छात्रा ने गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था.

पटना के दीघा पुलिस स्टेशन में एक छात्रा ने गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने की एक टीम बुधवार की अल सुबह 3 बजे आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रामबाबू गुप्ता के निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है. जहां रेलवे कॉलोनी में एक है. वहां पर सिक्किम की लड़कियों का एक ग्रुप रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहा है. पीड़ित लड़की के मुताबिक ज्वाइंट कमिश्नर रामबाबू गुप्ता बीती 17 फरवरी के दिन उसके हॉस्टल के कमरे में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ की.

इस घटना के बाद पीड़ित लड़की इतना सहम गई कि उसने अपने पिता को सिक्किम से पटना बुला लिया. मंगलवार को पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी अधिकारी रामबाबू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस आज तड़के सुबह 3 बजे रामबाबू गुप्ता के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, आयकर आयुक्त को कोतवाली थाने में रखा गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. जांच के बाद गुप्ता को जेल भेज दिया गया.

Advertisement

रामबाबू गुप्ता इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2005 बैच के ऑफिसर हैं. वह पटना में एक्लव्य सुपर थर्टी नाम से मेडिकल कोचिंग भी चलाते हैं. इसी कोचिंग का अपना हॉस्टल भी है. जहां वारदात होने की बात सामने आई है. सिक्किम की कई लड़कियां इसी कोचिंग सेंटर में रहकर तैयारी करती हैं.

उधर, इस मामले पर संयुक्त आयकर आयुक्त रामबाबू गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि रामबाबू गुप्ता ने उन पर लगे सभी आरोपों को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि क्योंकि वैलेंटाइन-डे के दिन उन्होंने शिकायतकर्ता लड़की को फेसबुक पर फोटो डालने की वजह से डांटा था. इसी बात को लेकर वो लड़की नाराज थी. और अब उनके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है.

रामबाबू गुप्ता ने कहा कि लड़की के पिता उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे. कल ही उन्होंने अपने अकाउंट में 40,000 रुपये भी जमा करवा लिए. लड़की के पिता ने रामबाबू से कहा कि उन्हें अपनी बेटी का किसी अच्छे संस्थान में एडमिशन कराना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »