दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों द्वारका में पिस्टल की डिलीवरी करने आए थे. पुलिस को खुफिया सूत्रों ने इस पूरे मामले की जानकारी पहले ही दे दी थी. जिसके बाद से ये दोनों आरोपी पुलिस के निशाने पर थे. इन दोनों तस्करों के पीछे लगी हुई थी.
पूछताछ में हुए कई खुलासे
तस्करों का नाम उर्फ हरिया और अरविंद राठौर बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली में बेचा करते थे. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग ब्रांड की 3 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
यही नहीं पुलिस का कहना है कि अरविंद और अजय पिछले 6 महीने से दिल्ली और एनसीआर में बदमाशों को अवैध हथियार बेच रहे थे. पूछताछ में दोनों ने बताया कि अवैध हथियार उन्हें मध्य प्रदेश का एक बड़ा तस्कर देता था जिसका नाम कालू बताया जा रहा है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय और अरविंद दोनों गहरे दोस्त हैं. दोनों ही आरोपी दोस्त द्वारका सेक्टर 3 की जेजे कॉलोनी में रहते हैं. वहीं अवैध हथियारों की तस्करी के काम से पहले अजय रात में फूड स्टॉल लगाता था और देर रात लोगों को खाना पहुंचाने का काम करता था.
एक दिन खाना देते वक्त अजय की मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जो अवैध हथियार का काम करता था. जिसके बाद अजय को इस काम में ज्यादा मुनाफा नजर आया तो, उसने अपना काम बंद कर अरविंद के साथ मिल कर हथियार की तस्करी का काम शुरू कर दिया.
हिमांशु मिश्रा