आंध्र प्रदेश में एक ऐसी अप्रत्याशित और चौंकाने वाली घटना हुई है जिस पर विश्वास करना कठिन है. हैदराबाद में 10वीं के छात्र ने 6 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और उसकी रिहाई के एवज में उसके परिजनों से 3 लाख रुपये की मांग कर डाली. हालांकि इस लड़के की यह योजना कामयाब नहीं हो सकी और पुलिस की सक्रियता ने महज 3 घंटे में पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप कर दिया.
10वीं के छात्र ने 6 साल के एक बच्चे का करने के बाद फिरौती के तौर पर 3 लाख रुपये मांगे, लेकिन पुलिस ने महज 3 घंटे में आरोपी बच्चे को पकड़ लिया और छोटे बच्चे को उसक चंगुल से छुड़ा लिया.
खेल रहे बच्चे का अपहरण
शहर के रछाकोंडा कमिश्नर जोन के तहत पड़ने वाले मीरप्रीत पुलिस स्टेशन के टीएसआर नगर में एक बच्चा अकेले खेल रहा था तभी 15 साल के नाबालिग लड़के ने उसका अपहरण कर लिया.
नाबालिग लड़के ने डरे हुए बच्चे को अपने घर में बंधक बना लिया और फिर उससे नंबर हासिल करने के बाद उसके माता-पिता को फिरौती के रूप में 3 लाख रुपये की मांग करने लगा या फिर लड़के अर्जुन को मारने की धमकी देने लगा.
और जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल से घबराए परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस के जरिए लोकेशन का पता लगा लिया और कुछ ही देर में आरोपी लड़के और बच्चे को छुड़ा लिया. आरोपी लड़के को दबोच लिया जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया.
आरोपी लड़के को जुवेनाइन होम भेज दिया गया है जो शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है.
आशीष पांडेय