दिल्लीः अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार!

अमेरिकी मूल की एक महिला ने दिल्ली पुलिस को एक एनजीओ के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. आरोपियों में उसका टूरिस्ट गाइड भी शामिल था.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

अमेरिकी मूल की एक महिला ने दिल्ली पुलिस को एक एनजीओ के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. आरोपियों में उसका टूरिस्ट गाइड भी शामिल था.

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ दिल्ली के क्नॉट प्लेस इलाके में स्थित होटल में पांच लोगों ने गैंग रेप किया. इस वारदात को अंजाम देने में टूरिस्ट गाइड भी शामिल है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि वह भारत घूमने आई थी. दिल्ली के क्नॉट प्लेस में एक होटल में ठहरी थी. उसी होटल के कमरे में उसके साथ की वारदात को अंजाम दिया गया.

महिला वारदात के बाद अमेरिका वापस चली गई. जहां वो डिप्रेशन में आ गई. बाद में उसने शिकायत करने का मन बनाया. और एक एनजीओ से संपर्क साधा. जिसके माध्यम से उसने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.

नई दिल्ली पुलिस के आला-अधिकारियों के मुताबिक उन्हें विदेशी महिला की शिकायत मिली है. शिकायत में कितनी सच्चाई है और महिला के दावों कितना दम है, इस बात की पड़ताल चल रही है. शिकायत सही हुई तो मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »