यूपीः 50 वर्षीय दलित महिला की रेप के बाद हत्या

यूपी के बुलंदशहर जिले में एक पचास वर्षीय दलित महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद दलित समुदाय में रोष व्याप्त है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर

  • बुलंदशहर,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक पचास वर्षीय दलित महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद दलित समुदाय में रोष व्याप्त है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

बलात्कार और हत्या की यह खौफनाक वारदात बुलंदशहर के अलोदा जागीर गांव की है. शुक्रवार की सुबह गांव में रहने वाली पचास वर्षीय एक दलित अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिवार वालों ने महिला को कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा.

Advertisement

शुक्रवार की देर शाम गांव के बच्चे जब खेतों में खेलने के लिए पहुंचे तो देखा कि वहां नग्न अवस्था में एक महिला की लाश पड़ी है. लाश देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया और इस बात की सूचना गांववालों को दी. महिला की लाश मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया. गांव वाले दहशत में आ गए.

गांव के लोगों ने फौरन इस बात की खबर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई. पंचनामे की कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने और हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

बुलंदशहर के एसएसपी वैभवकृष्ण ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं. इस घटना के बाद गांव के दलित समुदाय में रोष देखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »