हैदराबादः मुथूट फाइनेंस की शाखा में 40 किलो सोने की लूट

हैदराबाद में बदमाशों ने दिन दहाड़े मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला. बदमाशों ने शहर के बाहरी इलाके में मौजूद मुथूट फाइनेंस की एक शाखा पर धावा बोलकर 40 किलोग्राम सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए. बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

हैदराबाद में बदमाशों ने दिन दहाड़े मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला. बदमाशों ने शहर के बाहरी इलाके में मौजूद मुथूट फाइनेंस की एक शाखा पर धावा बोलकर 40 किलोग्राम सोना लिया और मौके से फरार हो गए. बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है.

यह वारदात हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस थाना इलाके की है. जहां आरसी पुरम में मुथूट फाइनेंस की शाखा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुटेरे एक लाल रंग की स्कॉर्पियो एसयूवी कार में सवार होकर आए थे. उनके पास हथियार भी थे.

Advertisement

शाखा के अधिकारियों ने सीबीआई अधिकारियों के सामने दावा किया कि जैसे ही मुथूट फाइनेंस की एक शाखा खुली सभी बदमाश हथियारों के साथ शाखा में दाखिल हो गए.

घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि एक बदमाश ने यातायात पुलिस के जैसी पोशाक पहन रखी थी. बैंक के अंदर लगभग आधा घंटा बिताने के बाद लुटेरों शाखा में रखा 40 किग्रा और आभूषणों लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लुटेरों को पकड़ने के लिए साइबराबाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है. साथ ही पड़ोसी संगारेड्डी जिला पुलिस भी बदमाशों के बारे में सूचना दी गई है. वहां भी उनकी तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »