सिवान में नोट छापने की मशीन के साथ 4 लोग गिरफ्तार, 4.5 लाख के नकली नोट बरामद

सिवान पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. साथ ही उनके पास से ₹4.5 लाख के नकली नोट और नोट छापने की मशीन भी बरामद की है.

Advertisement
नकली नोट बरामद (फोटो- रोहित कुमार सिंह) नकली नोट बरामद (फोटो- रोहित कुमार सिंह)

सना जैदी / रोहित कुमार सिंह

  • सिवान,
  • 03 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

सिवान पुलिस ने मंगलवार को एक गिरोह का भंडाफोड़ किया जो नकली नोट छापने के कारोबार में सक्रिय था. उनके पास से ₹4.5 लाख के नकली नोट और नोट छापने की मशीन भी बरामद की है.

सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथर गांव में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह नकली नोट का कारोबार चला रहा है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कई टीम का गठन किया और एक साथ सिवान और छपरा जिले में छापेमारी की.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि नकली नोट के कारोबार में सक्रिय यह गिरोह पिछले कई महीनों से ₹2000 और ₹500 के छाप रहा था.

जिन 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम मंतोष कुमार, दिनेश कुमार, मलिक साहनी और राजेश कुमार हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले भी इस गिरोह के सदस्य बनाने और इसकी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 1 सप्ताह पहले बंगाल से दक्षिण 24 परगना जिले में इसी गिरोह के 2 सदस्य ₹6.5 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किए गए थे.

नकली नोट बनाने और इसकी तस्करी के कारोबार में शामिल इन 4 लोगों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है और इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement