सूरतः 'यूपी-झारखंड जैसा करना है', नूपुर शर्मा के पोस्टर के साथ वायरल वीडियो मामले में 5 गिरफ्तार

गुजरात के सूरत शहर के अठवा थाने की पुलिस ने नूपुर शर्मा के पोस्टर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पांच लोगों को पकड़ा है. वायरल वीडियो में दो युवक ये कहते नजर आ रहे हैं कि यूपी और झारखंड जैसा करना है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 13 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST
  • नूपुर शर्मा के पोस्टर के साथ पोस्ट किया था वीडियो
  • कोर्ट ने आरोपियों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा 

नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए. इस दौरान हिंसा की घटनाएं भी हुईं. गुजरात के सूरत की पुलिस ने यूपी और झारखंड की ही तरह यहां भी हिंसा की साजिश का खुलासा किया है. सूरत पुलिस ने नूपुर शर्मा के पोस्टर छपवाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

सूरत पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि सूरत के कादरशा की नाल इलाके में नूपुर शर्मा के पोस्टर चिपकाए गए थे. दो युवकों ने इन पोस्टर्स के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.वीडियो में ये युवक यह कहते नजर आए थे कि 40-50 पोस्टर से काम नहीं हुआ भाई. अब ज्यादा पोस्टर छपवाने हैं. यूपी और झारखंड जैसा करना है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ. सूरत पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और अठवा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. अठवा पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों मोहम्मद तौफीक शेख और सद्दाम सैयद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने पुलिस को ये जानकारी दी कि ये पोस्टर सूरत शहर के नानपुरा इलाके में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले इमरान खान पठान से छपवाए गए थे.

Advertisement

अठवा थाने की पुलिस ने मोहम्मद तौफीक शेख और सद्दाम सैयद से पूछताछ के बाद पोस्टर छापने वाले इमरान पठान समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. सूरत पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यूपी और झारखंड जैसा करना पड़ेगा के बयान को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ये भी खंगाल रही है कि इन आरोपियों के तार किसी संगठन से तो नहीं जुड़े हैं, सूरत में भी हिंसा की साजिश थी या क्या था जिसे लेकर वायरल वीडियो में ये कहते सुने जा रहे हैं यूपी और झारखंड जैसा करना पड़ेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »