सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर को तिहाड़ जेल के DG ने बताया गलत

तिहाड़ जेल के डीजी ने शहाबुद्दीन के निधन की खबर का खंडन किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रहीं इससे संबंधित खबरें कोरी अफवाह हैं.

Advertisement
सीवान के पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन (फाइल फोटो) सीवान के पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST
  • सोशल मीडिया पर चल रही खबरें अफवाह- जेल प्रशासन
  • शहाबुद्दीन का दीनदयाल अस्पताल में चल रहा उपचार

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार की सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन की खबरें गलत है. कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण शहाबुद्दीन के निधन की खबर का तिहाड़ जेल प्रशासन ने खंडन किया है. हत्या के मामले में सजायाफ्ता बिहार का बाहुबली शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बंद है. जेल प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि शहाबुद्दीन की तबीयत खराब है.

Advertisement

तिहाड़ जेल के डीजी ने शहाबुद्दीन के निधन की खबर का खंडन किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रहीं इससे संबंधित खबरें कोरी अफवाह हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक शहाबुद्दीन की हालत गंभीर है लेकिन अभी उपचार चल रहा है. पूर्व सांसद का दिल्ली के ही दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार चल रहा है. कोरोना संक्रमित शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं.

गौरतलब है कि सीवान लोकसभा सीट से सांसद रह चुके बाहुबली शहाबुद्दीन की गिनती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी. शहाबुद्दीन को हत्या के एक मामले में अदालत ने दोषी करार दिया था. सजायाफ्ता शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है. आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर शहाबुद्दीन के निधन की खबरें चल रही थीं.

Advertisement

तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन खबरों को अफवाह बताया है. गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में भी पांव पसार रहा है. कई कैदी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की कवायद जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »