नफरत, दुश्मनी या जलन... उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर नैंसी ग्रेवाल की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई. 45 वर्षीय नैंसी पंजाब से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं. इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी बेहद उलझी हुई है. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.

Advertisement
नैंसी के मर्डर की मिस्ट्री पुलिस के लिए किसी पहेली से कम नहीं (फोटो-ITG) नैंसी के मर्डर की मिस्ट्री पुलिस के लिए किसी पहेली से कम नहीं (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

Nancy Grewal Murder Case: वो एक गायक भी थी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी. हजारों लोग उसे फॉलो करते थे. उसकी दिलकश अदाओं और अंदाज पर मरते थे. वो विदेश में अकेली रहने वाली एक आत्मनिर्भर महिला थी. वो भले ही कनाडा में रहती थी, लेकिन उसके दिल में पंजाब बसता था. वो अक्सर अपने वीडियो में पंजाब की बातें किया करती थी. वहां के मुद्दों को उठाया करती थी. लेकिन अचानक उसकी आवाज़ खामोश हो गई. अब वो कभी नहीं बोलेगी. हम बात कर रहे हैं कि कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की. जिनके मर्डर ने सबको हैरान कर दिया है. उनके कत्ल की गुत्थी कुछ ऐसी उलझी है कि कनाडा की पुलिस और जांच एजेंसियां उसे सुलझाने में जुटी हैं.

Advertisement

3 मार्च 2026, विंडसर सिटी, कनाडा
रात के करीब साढ़े नौ बजे थे. पंजाबी मूल की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल अपने घर में अकेली मौजूद थीं. हर रोज की तरह नैंसी अपना छोटा मोटा काम कर रही थीं. ठीक उसी वक्त कोई अनजान शख्स उनके घर में दाखिल हुआ और नैंसी पर चाकू से एक बाद एक कई वार किए. हमलावर की तेजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी भी हाल में नैंसी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था. उसके ताबड़तोड़ हमले से नैंसी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी. वो चीख रही थी. रहम की गुहार लगा रही थी. लेकिन सब बेकार था. अपना काम करके हमलावर वहां से फरार हो गया.

नैंसी की चीख पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी उनके घर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग चुका था. नैंसी के घर का मंजर भयानक था. वो खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी. मगर उसकी सांसे चल रही थी. पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद नैंसी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जख्म और चोटें गहरी थीं. बहुत खून बह चुका था. लिहाजा, लाख कोशिश के बावजूद डॉक्टर नाकाम हो गए और नैंसी की जान नहीं बचाई जा सकी. 

Advertisement

इस वारदात की जानकारी पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने मीडिया के सामने बयां की. उन्होंने बताया कि एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की सूचना मिली थी. जिसके फौरन बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक नैंसी खून से लथपथ हालत में थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. ओंटारियो प्रांत के विंडसर शहर में मंगलवार की रात हुई वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. 

अब नैंसी की मौत के साथ ही सबसे बड़ा सवाल भी सामने है. आखिर नैंसी का मर्डर किसने किया? कत्ल की वजह क्या थी? 45 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन था? उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया?

नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंची है. दरअसल, पुलिस और जांच एजेंसियां कई एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं. मसलन पुलिस इस हत्याकांड के किसी भी पहलू को छोड़ना नहीं चाहती.

Advertisement

पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस इस बात की तफ्तीश भी कर रही है कि क्या नैंसी को पहले कभी धमकियां मिली थीं? सबकी नजरें जांच एजेंसियों पर हैं, नैंसी ग्रेवाल की मौत के पीछे की असली वजह कब तक सामने आ पाएगी? ये अभी कहा नहीं जा सकता.

हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि हत्या के पीछे कोई वैचारिक या राजनीतिक कारण है, लेकिन इस एंगल को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. क्योंकि नैंसी ग्रेवाल का नाम सोशल मीडिया पर खासा जाना-पहचाना था. 

पंजाबी मूल की नैंसी लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं और यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थीं. उनके वीडियो खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होते थे. नैंसी की पहचान उनकी बेबाक राय से होती थी. वह कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थीं और अपने विचार रखती थीं.

नैंसी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा करती थीं. वह यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी बातें शेयर करती थीं और खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाती थीं. उनके वीडियो में सीधी और बेबाक भाषा होती थी. वह सामाजिक-धार्मिक विषयों पर बोलती थीं, अपनी राय रखती थीं, यही वजह थी कि उनके वीडियो समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी चर्चा में रहते थे. 

Advertisement

वह कई वीडियो में देखा गया कि वह खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधाराओं की आलोचना करती थीं. सोशल मीडिया की दुनिया में यह ऐसा मुद्दा है, जिस पर बोलना अक्सर विवादों को जन्म देता है. नैंसी भी कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना कर चुकी थीं. अब यही बात पुलिस और जांच एजेंसियों के संज्ञान में भी है. हत्या का एक एंगल ये भी है. हालांकि मर्डर का असली कारण क्या था? ये जांच पूरी हो जाने पर ही पता चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement