मुंबई में ANC यूनिट का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 5.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के एक अफसर ने पीटीआई को बताया कि एएनसी की आजाद मैदान, घाटकोपर और वर्ली इकाइयों ने पवई, ओशिवारा और दादर में छापेमारी की. इस दौरान आजाद मैदान यूनिट ने 21.60 लाख रुपये मूल्य की 108 ग्राम एमडी जब्त की.

Advertisement
ANC ने मुंबई में तीन ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रग्स बरामद की ANC ने मुंबई में तीन ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रग्स बरामद की

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 09 मई 2025,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक सेल (ANC) ने पिछले दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 5.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है. इसके साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है.

मुंबई पुलिस के एक अफसर ने पीटीआई को बताया कि एएनसी की आजाद मैदान, घाटकोपर और वर्ली इकाइयों ने पवई, ओशिवारा और दादर में छापेमारी की. इस दौरान आजाद मैदान यूनिट ने 21.60 लाख रुपये मूल्य की 108 ग्राम एमडी जब्त की.

Advertisement

जबकि घाटकोपर यूनिट ने 2.04 करोड़ रुपये मूल्य की 2.040 किलोग्राम 'हाइड्रोलिक वीड' (भांग का एक प्रकार) जब्त की और वर्ली इकाई ने 3.55 करोड़ रुपये मूल्य की 3.55 किलोग्राम हाइड्रोलिक वीड जब्त की है.

एंटी-नारकोटिक सेल (ANC) ने बताया कि आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »