MP में नारकोटिक्स की रेड के तस्करों का खूनी खेल... पुलिस से भाग रहे ड्रग्स माफिया ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत; 3 साल का बच्चा गंभीर

MP के गुना जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां नीमच नारकोटिक्स विभाग की टीम की ओर से एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पुलिस से बचने की कोशिश में भाग रहे नशा माफिया की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार परिवार को बेरहमी से कुचल दिया.

Advertisement
गुना में ट्रक और कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार.(Photo:ITG) गुना में ट्रक और कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

मध्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार अभियान चला रही है. लेकिन माफिया बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है. गुना में 3 करोड़ रुपए का 25 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा (Poppy Husk) पकड़ा गया है. ड्रग्स पकड़ने के दौरान हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. 

नारकोटिक्स की टीम जब आरोपियों का पीछा कर रही थी तब ड्रग्स माफिया की कार ने मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी और उनके 3 साल के बच्चे को कुचल दिया. हादसे में दंपती की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

ड्रग्स माफिया की कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी, जिसमें एक बुजुर्ग भी घायल हो गया. ड्रग्स माफिया अपनी कार से ट्रक को ESCORT कर रहा था, जिसमें डोडा चूरा भरा हुआ था. नीमच जिले की नारकोटिक्स टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि डोडा चूरा झारखंड का था जिसे राजस्थान में खपाया जा रहा था. लेकिन गुना से गुजरते वक्त नारकोटिक्स की टीम ने इसे जब्त कर लिया.

नीमच नारकोटिक्स की टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक (NL01 AB 3364) में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा की तस्करी की जा रही है. ट्रक के आगे आगे ड्रग्स माफिया अपनी कार से फॉलो पायलटिंग कर रहा है. लेकिन नारकोटिक्स की टीम ने जब कार का पीछा किया तो कार चालक ने फरार होने की कोशिश में सड़क पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी.

Advertisement

हादसे के बाद कैंट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. ट्रक ड्राइवर मोहम्मद साहिल अंसारी और कार सवार बिजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. कार के अंदर से फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है.

ASP  प्रशांत सुमन ने बताया कि पकड़ा गया माल झारखंड का है जिसे राजस्थान में खपाने की तैयारी थी. पुलिस से बचने की जुगत में कार में सवार ड्रग्स तस्करों ने सड़क पर दंपति को टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों की मौत हो गई.पुलिस ने ट्रक में भरा हुआ 3 करोड़ की कीमत का डोडा चूरा जब्त कर लिया है.
 
सब इंस्पेक्टर नारकोटिक्स विभाग नीमच मोहित यादव ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि ट्रक (NL01 AB 3364) में अवैध रूप से डोडा चूरा की तस्करी की जा रही है. झारखंड के चतरा और खूंटी इलाके से माल भरा गया था जो रांची के पास है. वाहन की लोकेशन मिली थी जो गुना जिले से पास हो रहा था. मावन गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर ट्रक रुका तो हमने उसे जब्त कर लिया, लेकिन उसके आगे एक कार में सवार होकर तस्कर फॉलो पायलटिंग कर रहे थे. जब उसका पीछा किया तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जाकर टकरा गई.

Advertisement

कार से बिजेंद्र यादव नाम के बदमाश को पकड़ लिया है. एक अन्य बदमाश फरार हो गया. NDPS act 1985 की धारा 8/15 के अंतर्गत कमर्शियल  मात्रा में माल जब्त किया गया है जिसमें 10-15 साल की सजा का प्रावधान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »