लड़की का मर्डर, लाश का रेप और अजब गूगल सर्च... दिल दहला देगा इंदौर मर्डर केस का नया खुलासा

इंदौर की सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया. एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया. हत्या के बाद उसने लाश के पास बैठकर गूगल पर आत्मा बुलाने के तरीके सर्च किए और फिर शुरू किया तंत्र-मंत्र. आरोपी पीयूष धमनोदिया को लेकर होने वाले खुलासे दिल दहला देंगे. पढ़ें खौफनाक कहानी.

Advertisement
आरोपी पीयूष की करतूत जानकर लोग सन्न रह गए (फोटो-ITG) आरोपी पीयूष की करतूत जानकर लोग सन्न रह गए (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

Indore Murder Case: इंदौर में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड का बेरहमी से कत्ल करता है. फिर लाश के पास बैठकर वो गूगल पर सर्च करता है कि आत्मा से बात कैसे होती है. इसके बाद वो कुछ तंत्र मंत्र करता है. फिर वह अपनी उसी गर्लफ्रेंड की आत्मा को बुलाकर उससे बात करने की कोशिश करता है, जिसका वो पहले ही कत्ल कर चुका है. इंदौर से आई ये कत्ल की वो हैरान करने वाली कहानी है, जिसमें कत्ल करने के फौरन बाद भी कातिल लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की लाश के पास बैठकर उससे घंटों बातें की.

Advertisement

वो बंद कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड का रेप और फिर उसका कत्ल करता है. फिर शराब खरीदने घर से बाहर निकल जाता है. वापस कमरे में लौट कर लाश के पास बैठ कर शराब पीने लगता है और फिर वियाग्रा खाकर शराब पीकर लाश के साथ भी रेप करता है. और फिर कमरे में ताला लगा कर वहां से भाग निकलता है. 

इसके बाद मौका-ए-वारदात से करीब 600 किलोमीटर दूर जाकर तंत्र-मंत्र करता है, खुद ही अपनी गर्लफ्रेंड की जान लेने के बाद उसकी आत्मा को बुला कर उससे बातचीत करने की कोशिश करता है. लेकिन 5 दिनों तक चलती एक सिरफिरे की ये खूनी रेस आखिरकार एक चलती ट्रेन में खत्म होती है, जहां से मुंबई पुलिस की मदद से इंदौर पुलिस पीयूष धमनोदिया नाम के इस लड़के को दबोचने में कामयाब हो जाती है. लेकिन शिकंजे में आने के बाद भी उसके तेवर ढीले नहीं पड़ते.

Advertisement

रीढ़ की हड्डी में झुरझुरी दौड़ा देने वाली इस हॉरर स्टोरी की शुरुआत 10 फरवरी को हुई, जब इंदौर के द्वारकापुरी की रहने वाली एक एमबीए स्टूडेंट अचानक अपने घर से गायब हो गई. ये और बात है कि गायब होने से पहले उसने अपनी बहन को अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड पीयूष धमनोदिया के साथ एक बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कही थी. साथ ही उसने कहा था कि वो रात 11 बजे तक वापस लौट आएगी. लेकिन लड़की का ये मैसेज आखिरकार गलत साबित हुआ, क्योंकि वो घर वापस लौटने के लिए जिंदा बची ही नहीं.

बेटी की गुमशुदगी से परेशान लड़की के घरवालों ने इंदौर पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई. जांच शुरू हुई और पुलिस कड़ियां जोड़ने में लग गई. लेकिन कड़ियां जोड़ते-जोड़ते उसे तीन दिन लग गए और जब तक पुलिस मौका-ए-वारदात यानी अंकल कॉलोनी में रहने वाले पीयूष धामनोदिया के कमरे तक पहुंची, तब तक कमरे का मंजर कुछ ऐसा हो चुका था कि वहां टिकना और कमरे पर नजर डालना भी मुश्किल हो रहा था. एमबीए स्टूडेंट लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी थी. उसके हाथ पांव बंधे हुए थे और मुंह में प्लास्टिक ठुंसी हुई थी और लाश की ये हालत ही उसके साथ हुई दरिंदगी की सारी कहानी बयान कर रही थी.

Advertisement

इधर, लाश बरामद हुई और उधर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली और उसकी लोकेशन इंदौर से दूर मुंबई के पास पनवेल में मिली. लेकिन जब तक पुलिस उसे ट्रैक कर पाती वो गोवा जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो चुका था. जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने उसे अंधेरी के पास ट्रेन से ही नीचे उतार लिया. लेकिन हिरासत में लिए जाने के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई, तो उसने अपनी एक साल पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादती की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुन कर खुद पूछताछ करने वाली लेडी पुलिस ऑफिसर की आंखों में भी आंसू आ गए.

पुलिस हिरासत में आरोपी पीयूष के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था (फोटो-ITG)

10 फरवरी को पहले धोखे से पीयूष ने लड़की को अगवा किया. उसे अपने कमरे तक ले गया और फिर उसके साथ ज्यादती की कोशिश करने लगा. लड़की ऐतराज कर रही थी. इसके बाद तो फिर उसने पहले लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की और फिर उसके हाथ-पांव बांध कर उसे गिफ्ट देने का धोखा दिया और फिर गला घोंट कर उसकी जान ले ली. लेकिन इतने से ही उसका मन नहीं भरा. इसके बाद वो कमरे में ताला लगा कर वहां से बाहर निकल गया. बाजार से बीयर खरीद कर लाया. 

Advertisement

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस गर्लफ्रेंड के साथ वो कल तक जीने-मरने की कसमें खा रहा था, उसी गर्लफ्रेंड की जान लेने के बाद वो देर कर उसकी लाश के पास बैठ कर बीयर पीता रहा. लेकिन मानों ये भी उसकी दरिंदगी की इंतेहा नहीं थी. इसके बाद तो उसने जो कुछ किया और जो कुछ बताया, उसे में सुन कर खुद पुलिस वालों का भी दिमाग चकरा गया. पूछताछ में उसने कबूला कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले केमिस्ट के पास से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई खरीदी थी और फिर कत्ल के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की लाश के साथ भी ज्यादती की. फिलहाल पुलिस ने डॉक्टरों की बोर्ड से लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और उसे फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है.

इस सिरफिरे लड़के की सिरफिरी हरकतों का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका. दरिंदगी की सारी हदों को पार करने के बाद जब उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई, तो उसने गर्लफ्रेंड के साथ अपनी प्राइवेट और आपत्तिजनक वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए. उसने इन वीडियोज में अपना चेहरा तो इमोजी से छुपा लिया, लेकिन मर चुकी गर्लफ्रेंड की इज्जत तार-तार करता रहा.

अब बात उसके खूनी रेस की. यानी पुलिस से बचने की कोशिश की. पुलिस की मानें तो गर्लफ्रेंड की जान ले कर वो ट्रेन से ही महाराष्ट्र के निकल गया. वो गोवा जाने की ट्रेन में सवार हुआ था. इस बीच में वो पनवेल में रुका और वहां उसने एक और अजीबोगरीब हरकत की. पुलिस को उसके मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उसने मर चुकी आत्मा को धरती पर वापस बुलाने और उससे बातचीत करने की ट्रिक जानने के लिए गूगल और यूट्यूब पर सर्च किया था. इसी सर्च के बाद उसने पनवेल में ही एक सुनसान जगह पर कुछ तंत्र क्रियाएं भी कीं.

Advertisement

अब सवाल ये उठता है कि आखिर पीयूष ने इतनी भयानक वारदात को अंजाम क्यों दिया? उसके दिमाग में आखिर ऐसा क्या चल रहा था? तो पुलिस की मानें तो वो अपनी गर्लफ्रेंड को खुद से दूर जाता हुआ नहीं देख पा रहा था और अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाने के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया. असल में दोनों के इस रिश्ते के बारे में दोनों के घर वाले जानते थे. लड़की के घर वाले तो शादी के लिए भी तैयार थे, लेकिन पीयूष के पिता राजी नहीं थे. ऐसे में दोनों की रिलेशनशिप में कड़वाहट घुलने लगी थी. लड़की ने पीयूष से करीब 15 दिनों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था. और रिश्तों में आती इस दरार का असर आखिरकार एक बर्बर वारदात के साथ खत्म हुआ.

(इंदौर से धर्मेंद्र शर्मा का इनपुट)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement