गाजियाबाद: बालकनी में खेल रहे जुड़वा भाई सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरे, दोनों की मौत

गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.

Advertisement
इसी बिल्डिंग से गिरे जुड़वा भाई इसी बिल्डिंग से गिरे जुड़वा भाई

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर / मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 17 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST
  • बालकनी में खेल रहे थे दोनों भाई
  • हादसे के वक्त घर में थीं मां-बहन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. घटना 16-17 अक्टूबर की देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक चेन्नई के निवासी परली नारायण गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में अपने परिवार के साथ 25वीं मंजिल पर रहते थे. 25वीं मंजिल पर रहने वाले इस परिवार के दो जुड़वा बच्चे 14 साल के सूर्य नारायण और सत्य नारायण आधी रात के बाद फ्लैट की बालकनी में खेल रहे थे. खेलते-खेलते ही अचानक दोनों भाई बालकनी से नीचे आ गिरे.

पुलिस के मुताबिक जांच में ये बात सामने आई है कि हादसे के वक्त घर में जुड़वा बच्चों की मां मौजूद थी और दूसरे कमरे में बहन भी थी. पिता काम के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों जुड़वा भाई अलग-अलग कमरों में थे. रात 12 बजे मां सोने चली गई थीं. उसके बाद क्या हुआ, कैसे दोनों भाई रेलिंग के पार पहुंचे और फिर हादसा हुआ, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतकों की मां से पूछताछ की गई है. उनकी मां और बहन के बयान फिर से लिए जाएंगे. मोबाइल फोन भी खंगाला जाएगा. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों जुड़वा भाई नौवीं क्लास में पढ़ते थे. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »