Delhi को दहलाने की साजिश! क्या है सीमापुरी में मिले IED का गाजीपुर कनेक्शन?

बैग में बम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची NSG की टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में हिंट दिया था. जिसके बाद इसकी पुष्टि भी हो गई कि बैग में IED है. ऐसे में इसे सुरक्षित स्थान पर डिस्ट्रॉय करने की बात भी कही जा रही है.

Advertisement

तनसीम हैदर / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST
  • दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मिला IED
  • 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी गेट पर मिला था IED

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गुरुवार को एक घर की तलाशी ली, जहां एक संदिग्ध बैग मिला. जिसमें IED होने की पुष्टि की गई है. ऐसे में इलाके में हलचल है. आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक एनएसजी ने बैग से मिले IED को निकाल कर एक दूसरे बैग में शिफ्ट किया और बाद में उसे दिलशाद गार्डन ब्लॉक में डिस्ट्रिक्ट पार्क में करीब 8 फुट गहरे गड्ढे में ब्लास्ट करके डिस्पोज ऑफ किया गया. IED को गहरे गड्ढे में डिस्पोज किया गया इसलिए ज्यादा आवाज नहीं आई. ऐसे में यह मामला बीती जनवरी में गाजीपुर फूल मंडी में मिले IED बम से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. 

क्लिक करें : दिल्ली के सीमापुरी में घर से मिली IED, NSG करेगी डिस्ट्रॉय

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के गाजीपुर में RDX मामले की जांच करते हुए स्पेशल सेल की टीम गुरुवार को दिल्ली के सीमापुरी इलाके के घर में पहुंची थी. जहां उन्हें यह संदिग्ध बैग मिला, जिसमें IED होने की पुष्टि की गई. जिसके बाद बैग में मिली IED को दिलशाद गार्डन के एक पार्क में डिस्पोज ऑफ किया गया. वहीं जानकारी मिली है कि जिस घर से यह बैग मिला है, उसमें 3-4 लड़के किराए पर रहते हैं, जो फिलहाल फरार हैं. शक है कि फरार लड़के स्लीपर सेल से जुड़े भी हो सकते हैं.

मकान मालिक से चल रही पूछताछ

जिस मकान से IED बरामद हुआ है वो कासिम नाम के शख्स का है जिसने कुछ दिन पहले एक लड़के को प्रॉपर्टी डीलर शकील के जरिये अपने मकान का सेकंड फ्लोर किराए पर दिया था. वहीं 10 दिन पहले उसके साथ यहां 3 और लड़के रहने आ गए. पुलिस के पहुंचने से पहले सभी लड़के IED का बैग कमरे में छोड़कर फरार हो गए. वहीं मकान मालिक से पूछताछ जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, 29 जनवरी की रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पार्किग में खड़ी एक कार में हुए धमाके के तार गाजीपुर में बरामद IED से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि FSL की टीम ने कार से जो ट्रेसेस यानी मैगनेट बरामद किए थे वो भी गाजीपुर से बरामद एक्सप्लोसिव से मेल खाते हैं. ऐसे में आज गुरुवार को फिर इसी कड़ी में दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी के मकान से IED बरामद हुआ है. जिसको लेकर स्पेशल सेल की टीम जांच में जुटी हुई है.

जनवरी में गाजीपुर में मिला था IED बम

Advertisement

बता दें कि दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के बाहर बीती 14 जनवरी को IED बम मिला था. जिसे निष्क्रिय कर दिया गया. ऐसे में बताया गया कि दिल्ली में एक बड़े धमाके की साजिश रची गई थी. बकायदा पूरे इलाके की रेकी हुई थी और हर इनपुट इकट्ठा करने के बाद इस हमले को अंजाम देने की तैयारी थी.

इस घटना की बात करें तो दिल्ली पुलिस को 14 जनवरी, सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी. बताया गया था कि गाजीपुर इलाके में एक संदिग्ध बैग है जिसमें बम है. सूचना के बाद इलाके की पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद NSG की टीम और बम डिस्पोजल की टीम भी पहुंची. जांच पड़ताल में बैग में आईईडी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद जेसीबी के जरिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया और फिर बम को निष्क्रिय कर दिया गया.

गाजीपुर साजिश का टेरर लिंक

गाजीपुर साजिश को लेकर जांच में टेरर लिंक सामने आ चुका है. इस मामले में आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवात हिन्द ने गाजीपुर में बम ब्लांट करने का जिम्मा लिया है. MGH ने टेलीग्राम पर इस साजिश की जिम्मेदारी ली है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के पास MGH के दावे की कॉपी मौजूद है. आतंकी संगठन MGH ने अपने लेटर में कहा है कि मुजाहिद्दीन गजवात हिंद के आतंकियों ने ही 14 जनवरी को धमाके के लिए दिल्ली के गाजीपुर में IED प्लांट किया था जो किसी तकनीकी वजहों से वक्त पर नहीं फटा. आतंकी संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमले की कोशिश फिर होगी और अगली बार तकनीकी खराब नहीं होगी. ऐसे में आज गुरुवार को दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मिलने वाले IED बम के तार गाजीपुर मामले से जोड़े जा रहे हैं. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »