Bengaluru Crime: बेंगलुरु मर्डर केस में नया मोड़, ओडिशा में पेड़ से लटकी मिली कातिल की लाश, महालक्ष्मी को मारकर किए थे 59 टुकड़े

महालक्ष्मी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन रॉय की पहचान पुलिस ने पहले ही कर ली थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि लेकिन वो आरोपी कत्ल के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी थी. अब उसने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है.

Advertisement
महालक्ष्मी के कातिल मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड कर लिया महालक्ष्मी के कातिल मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड कर लिया

अरविंद ओझा / सगाय राज / अजय कुमार नाथ

  • बेंगलुरु,
  • 25 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

Mahalakshmi Murder Case Revealed: उड़ीसा के भद्रक इलाके में एक व्यक्ति की पेड़ से लटकी लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान मुक्ति रंजन राय के रूप में की, जिसके पास से एक बैग, नोटबुक और स्कूटी बरामद हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट के बाद लाश को परिवार को सौंप दिया.

Advertisement

सुसाइड नोट में मुक्ति रंजन ने कबूल किया कि उसने बैंगलोर में महालक्ष्मी नाम की एक महिला की हत्या की थी. इसके बाद, उसने शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा था. बैंगलोर पुलिस द्वारा मुक्ति के भाई से पूछताछ के दौरान इस सुसाइड की जानकारी मिली, जिसके बाद बैंगलोर पुलिस ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क कर मामले की पुष्टि की. उड़ीसा पुलिस के अनुसार, मुक्ति ने सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच सुसाइड कर लिया था, जबकि बैंगलोर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी और जल्द ही उसे पकड़ने वाली थी.

सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा
जब पुलिस ने महालक्ष्मी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन रॉय की पहचान पुलिस ने पहले ही कर ली थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि लेकिन वो आरोपी कत्ल के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी थी. अब उसने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें मुक्ति रंजन रॉय ने हत्या की बात स्वीकार की है और कहा है कि उसने ये जुर्म करके गलती की है.

Advertisement

बैग में डालकर लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की साजिश
दरअसल, बेंगलुरु के व्यालीकवल इलाके में मौजूद तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर महालक्ष्मी रहा करती थी. महालक्ष्मी के कमरे से 21 सितंबर को फ्रिज और कमरे में बिखरे उसी की लाश के टुकड़े मिले थे. अंदेशा है कि महालक्ष्मी का क़त्ल करीब 19 दिन पहले हुआ था. महालक्ष्मी के कमरे में पुलिस को एक ट्रॉली बैग भी रखा मिला है. बेंगलुरु पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहुत मुमकिन है कि कातिल ने लाश के टुकड़ों को उसी बैग में रख कर कहीं बाहर ठिकाने लगाने की साजिश रची थी. पर चूंकि ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, इसीलिए उसे लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने का शायद मौक़ा नहीं मिला. 

कमरे में ही कत्ल के बाद किए गए लाश के टुकड़े
कमरे की जांच पड़ताल के बाद पुलिस सूत्रों का ये भी मानना है कि क़त्ल उसी कमरे में हुआ और लाश के टुकड़े भी वहीं किए गए. क्योंकि जिस तरह कमरे से बैग में लाश के टुकड़ों को बाहर ले जाना आसान नहीं था, उसी तरह लाश को बाहर से कमरे तक लाना भी मुमकिन नहीं. क्राइम सीन के मुआयने के बाद पुलिस का ये भी कहना है कि क़त्ल और लाश के टुकड़े करने के बाद कमरे और बाथरूम को साफ करने की भी कोशिश की गई थी. पोस्टमार्टम के बाद टुकड़ों में जमा लाश को महालक्ष्मी के घर वालों को सौंप दिया गया. जिसके बाद बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया. 

Advertisement

कातिल के भाई तक पहुंची थी पुलिस
अब सबसे बड़ा सवाल कि महालक्ष्मी का क़ातिल कौन है और क़त्ल की वजह क्या है? तो बेंगलुरु पुलिस सूत्रों की मानें तो उन्होंने महालक्ष्मी के क़ातिल को ढूंढ निकाला. इतना ही नहीं सूत्रों का ये भी दावा था कि जिस कातिल की उन्हें तलाश है, उसका परिवार भी मुंबई में रहता है. उसी क़ातिल के एक भाई तक बेंगलुरु पुलिस पहुंची. कातिल के भाई ने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी के क़त्ल के बाद उसके भाई ने खुद उसे ये बताया था कि उसने महालक्ष्मी की हत्या कर दी है. 

सीसीटीवी में कैद हैं कातिल की तस्वीरें
कातिल के भाई की गवाही के अलावा कातिल के बारे में बेंगलुरु पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से भी काफी अहम सबूत और सुराग़ मिले हैं. जिस व्यालीकवल इलाके में महालक्ष्मी रहा करती थी, उसके घर को आने और जाने वाले रास्तों पर कुछ जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे. उनके कैमरों में भी वो क़ातिल कैद हो चुका था. बेंगलुरु के पुलिस ने कमिश्नर ने खुद ये बात बताई कि पुलिस कातिल की शिनाख्त कर चुकी है और उसे पकड़ने के लिए देश के कई हिस्सों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं. 

पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है कातिल 
'आज तक' को मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस को जिस कातिल की तलाश है वो भी एक हेयर ड्रेसर है. महालक्ष्मी के साथ उसका भी करीबी रिश्ता था. वो हेयर ड्रेसर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आज तक के पास उस क़ातिल का नाम भी आ गया था, लेकिन उस नाम का खुलासा इसलिए नहीं किया गया था ताकि कातिल अलर्ट न हो जाए.

Advertisement

पहले हेमंत ने अशरफ पर लगाया था इल्जाम
महालक्ष्मी के कत्ल के बाद उसके पति हेमंत दास ने शुरुआत में ये शक जताया था कि इस क़त्ल के पीछे उसका एक और दोस्त अशरफ शामिल हो सकता है. अशरफ भी एक हेयर ड्रेसर है और उत्तराखंड का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक महालक्षमी के साथ अशरफ की भी करीबी दोस्ती थी. हेमंत दास ने तो अशरफ को लेकर ये भी इल्जाम लगाया कि अशरफ और महालक्ष्मी के बीच अफेयर था और उसी अफेयर की वजह से 9 महीने पहले वो और महालक्ष्मी अलग हो गए थे. 

पुलिस ने अशरफ को पूछताछ के बाद छोड़ा 
हेमंत की शिकायत के बाद पुलिस ने अशरफ की तलाश की. अशरफ बेंगलुरु में ही था और अपने काम पर था. पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई. और उससे लंबी पूछताछ की. उसके बयान पिछले 20 दिनों में उसकी लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चश्मदीदों की गवाही के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद अशरफ को छोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी के क़त्ल से अशरफ का कोई संबंध नहीं है. बल्कि असली क़ातिल ओडिशा में था. जिसने अब मौत को गले लगा लिया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »