पाकिस्तान की सरजमीं से भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. आईएसआई और गैंगस्टर शहजाद भट्टी मिलकर भारतीय युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने इस नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 700 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मकसद राइट विंग इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बनाना था. हिरासत में लिए गए अन्य 700 युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है.