गुजरात: द्वारका में देवी के प्रकोप से मुक्ति दिलाने के नाम पर महिला को गर्म लोहे की चेन से पीटा, हुई मौत, 5 गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक पीबी गढ़वी ने कहा कि बुधवार को हुई इस कथित घटना से जुड़े पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. FIR के अनुसार, मीठापुर तालुका के आरामभाडा गांव निवासी रमीला सोलंकी और उसका पति बाला नवरात्रि मनाने के लिए द्वारका शहर के नजदीक ओखामंडी गांव में आए थे.

Advertisement
अंधविश्वास के नाम पर महिला की हत्या (सांकेतिक फोटो) अंधविश्वास के नाम पर महिला की हत्या (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • द्वारका,
  • 15 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST
  • अंधविश्वास के नाम पर महिला की हत्या
  • गर्म लोहे की चेन से महिला को पीटा
  • पिटाई के दौरान महिला की हुई मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को कथित तौर पर लोहे के गर्म चेन से पीटने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी मिली है कि जादू-टोना करने वाले एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय एक महिला को 'देवता के प्रकोप से मुक्त करने के नाम पर' इस घटना को अंजाम दिया. उस शख्स ने लोहे की गर्म चेन से उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं महिला के रिश्तेदारों पर भी पिटाई करने का आरोप है. पुलिस ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है. 

Advertisement

पुलिस निरीक्षक पीबी गढ़वी ने कहा कि बुधवार को हुई इस कथित घटना से जुड़े पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. FIR के अनुसार, मीठापुर तालुका के आरामभाडा गांव निवासी रमीला सोलंकी और उसका पति बाला नवरात्रि मनाने के लिए द्वारका शहर के नजदीक ओखामंडी गांव में आए थे.

अधिकारी ने बताया, ‘‘रमीला अचानक हिलने लगी और ऐसे व्यवहार करने लगी जैसे उस पर भूत आ गया है. झाड़-फूंक करने वाले रमेश सोलंकी ने अन्य लोगों से कहा कि उसे क्रोधित देवता के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए पीटें. उसने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने रमीला को नहीं पीटा तो वह हर किसी को मार देगी. आरोपियों ने जलती लकड़ी से उसकी पिटाई शुरू कर दी.' 

और पढ़ें- Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों के मंच के पास युवक की हत्या, निहंगों पर आरोप, किसान मोर्चे ने बुलाई आपात बैठक

Advertisement

उन्होंने बताया, इसके बाद आरोपियों ने लोहे की गर्म से चेन से उसकी बारी-बारी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई. रमीला के पति की शिकायत पर पुलिस ने रमेश सोलंकी और महिला के रिश्तेदार अर्जुन सोलंकी, वेरसी सोलंकी, मनु सोलंकी और भावेश सोलंकी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »