वाराणसी में वांछित को गिरफ्तार करने पहुंची MP पुलिस पर हमला

वांछित के परिजनों और साथियों ने दारोगा और सिपाही पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और वांछित को छुड़ाने की भी कोशिश की. फिलहाल वांछित और हमलावर सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Advertisement
वांछित को छुड़ाने की कोशिश की गई थी वांछित को छुड़ाने की कोशिश की गई थी

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 18 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST
  • वांछित को छुड़ाने की भी कोशिश की
  • दारोगा और सिपाही बुरी तरह जख्मी
  • घटना वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र की है

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दर्ज केस के वांछित को पकड़ने के लिए वाराणसी आई एमपी पुलिस टीम पर हमला हुआ है. घटना वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र की है. फिलहाल वांछित और हमलावर सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

थाने को सूचना देकर जैसे ही मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी के साथ कुछ दूर आगे बढ़ी तभी वांछित के परिजनों और साथियों ने दारोगा और सिपाही पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और वांछित को छुड़ाने की भी कोशिश की.

Advertisement

हाल ही में वाराणसी के लालपुर-पांडेपुर थाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए थाने पर पहुंचे दबंगों में से एक ने ना केवल पुरुष बल्कि महिला सिपाही के साथ अभद्रता की थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. 

थाने के अंदर घटना उसी जगह हो रही थी, जहां महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क मिशन शक्ति का बोर्ड लगा था. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सूबे भर के पुलिस थानों में मिशन शक्ति के तहत हेल्प डेस्क खोलकर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी की बात कही थी, इसी बीच ये घटना सामने आ गई. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »