'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूटपाट की कोशिश, पुलिसकर्मी की फर्जी आईडी पर उगाही... चौंका देंगे ये मामले

पलवल पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बनकर लोगों को कानून का डर दिखाकर रुपये ऐंठने का काम करता था.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी   पुलिस की गिरफ्त में आरोपी  

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST
  • राजस्थान पुलिस की वर्दी और उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी आईकार्ड बरामद
  • दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इन दिनों बदमाश लूटने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में चर्चित मूवी 'स्पेशल 26' की तर्ज पर अपराधियों ने लगभग बड़ी वारदात को अंजाम दे ही दिया था. वहीं हरियाणा के पलवल में पुलिस ने ऐसे बदमाशों को गिरफ्त में लिया है जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बताकर लोगों से उगाही करता था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट की वारदात को अंजाम देता था और लोगों को कहता था कि हमलोग इनकम टैक्स और एंटी करप्शन विभाग से हैं. ताजा मामला दिल्ली के शाहदरा जिले का है, जहां रविवार को एक व्यापारी के घर 17 से 18 लोग आए. इनमें महिलाएं भी शामिल थीं. इन लोगों ने कहा कि वे लोग इनकम टैक्स और एंटी करप्शन विभाग से हैं.

घर में घुसते ही ले लिए मोबाइल फोन
घर में घुसते ही उन लोगों ने सबसे पहले सभी के मोबाइल फोन ले लिए. उन्होंने बताया कि हमलोग एंटी करप्शन विभाग से हैं और रेड करने आए हैं. तब व्यापारी ने इनसे वारंट पेपर मांगा. इसके बाद इन सबने कहा कि उनके पास हथियार हैं और धमकाने लगे. इस दौरान जल्दी-जल्दी आलमारी खोलने लगे और जो भी ज्वेलरी और 15 हजार कैश मिला उसे लेकर भागने लगे. तभी घरवालों ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया. ये सुनकर एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया और भागते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया. इनमें एक महिला शामिल थी. 

Advertisement

पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लेकर उनकी जांच की तो उनके पास से एंटी करप्शन फाउंडेशन का आईकार्ड मिला. पुलिस ने उनकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है. इस पर पंजाब का नंबर है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम गुरजंत सिंह, नवजोत सिंह, सतपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैंग में वे कौन लोग थे जो मौके से फरार हो गए. इन लोगों ने किस तरीके से कितनी वारदातों को अंजाम दिया. 

फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार
इधर, हरियाणा के पलवल पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बताकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दिन मोहम्मद नाम से हुई है, जो राम अवतार नाम से नकली आईडी बनाया हुआ था. पलवल के इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि रविवार देर शाम को उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बुराका स्थित नहर के पास एक व्यक्ति मौजूद है. जिसके पास पुलिस की नकली वर्दी और आईकार्ड है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित करके मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान दीन मोहम्मद उर्फ दीनू गांव बेन्शि जिला नूंह के रूप में हुई है. आरोपी ने बताया कि मथुरा के कासगंज में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी स्पेशल स्टाफ बताकर और कानून का डर दिखाकर लोगों से रुपये ठगने का काम काफी समय से कर रहा था. इसके साथी लोगों को पकड़कर लेकर आते थे और यह उनसे कानून का डर दिखाकर रूपये ऐंठता था.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस की वर्दी, उत्तर प्रदेश पुलिस का सिविल इंस्पेक्टर का आईकार्ड और 6150 रुपये के नकली नोट बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ यूपी, राजस्थान, दिल्ली और फरीदाबाद में संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. इन मामलो में वह जेल भी जा चुका है. कुछ मामलों में वह अदालत से भगोड़ा घोषित है.

(सचिन गौर के इनपुट्स के साथ)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »