बिजनौर: 8 दिन पहले पुलिस को मिली जली हुई लाश, हाथ पर लिखे नाम से हुई शिनाख्त

16 जनवरी की शाम को मंडावर थाने के ग्राम इनामपुरा में नहर किनारे एक जली हुई लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. पुलिस ने लाश मोर्चरी में रखवा दिया था लेकिन शिनाख्त नहीं होने के 3 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था. जिसके बाद लाश के एक हाथ पर लिखे हुए नाम से उसकी शिनाख्त हो सकी है.  

Advertisement
जली हुई लाश का खुला राज जली हुई लाश का खुला राज

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 25 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • बिजनौर में 8 दिन पहले नहर किनारे मिली जली हुई लाश
  • लाश ऋषिकेश के फाइनेंसर राजकुमार गुप्ता की निकली
  • लाश के एक हाथ पर लिखे हुए नाम से उसकी शिनाख्त हो सकी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 8 दिन पहले नहर किनारे मिली जली हुई लाश का आखिरकार राज खुल गया है. कई दिन की छानबीन के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी. लेकिन लाश के एक हाथ पर लिखे हुए नाम से अबवउसकी शिनाख्त हो गई है.  

पुलिस के मुताबिक, यह लाश ऋषिकेश के फाइनेंसर राजकुमार गुप्ता की थी जिसको जलाने के बाद बिजनौर में लाकर डाला गया था. बिजनौर पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना के बाद लाश की पहचान हो गई है और ऋषिकेश से आई पुलिस टीम लाश से जुड़ी जानकारी लेकर वापस चली गई है.

Advertisement

दरअसल, 16 जनवरी की शाम को मंडावर थाने के ग्राम इनामपुरा में नहर किनारे एक जली हुई लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. पुलिस ने लाश को पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया था लेकिन शिनाख्त नहीं होने के 3 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था. तभी से फोटो के आधार पर लाश की विभिन्न जनपदों के थानों में शिनाख्त कराई जा रही थी.

देखें: आजतक LIVE TV 

दूसरी तरफ सोमवार को ऋषिकेश पुलिस की तरफ से सूचना मिली की जली हुई लाश ऋषिकेश से 15 जनवरी को लापता हुए फाइनेंसर राजकुमार गुप्ता की है. लाश के हाथ की तस्वीर में नाम लिखा हुआ है. उसी के आधार पर पहचान करते हुए आगे की कार्रवाई की गई. बिजनौर पुलिस ने बताया कि राजकुमार गुप्ता के लापता होने की गुमशुदगी ऋषिकेश थाने में दर्ज की गई थी लेकिन अब लाश की शिनाख्त होने के बाद वहां पर हत्या और जलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

Advertisement

ऋषिकेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार फाइनेंसर राजकुमार गुप्ता को 15 जनवरी को जब वह वसूली के लिए निकले थे. जिसके बाद राजकुमार दो युवकों के साथ स्कूटी पर बैठे हुए एक सीसीटीवी में दिखाई दिए थे. उसी के बाद से पुलिस उनकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही थी. पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने स्कूटी पर दिखने वाले दो लोगों को भी पूछताछ के लिए ऋषिकेश में हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »