वाराणसीः पुजारी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस तलाश रही वजह

मामला वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन का है. जहां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में राम मंदिर परिसर की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार की दोपहर 40 वर्षीय उमेश मिश्रा नामक पुजारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Advertisement
पुलिस ने मंदिर परिसर से ही पुजारी उमेश की लाश बरामद की है पुलिस ने मंदिर परिसर से ही पुजारी उमेश की लाश बरामद की है

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 04 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST
  • राम मंदिर परिसर में मिली पुजारी की लाश
  • मंदिर के कमरे में गमछे से लगाई फांसी
  • सुसाइड की वजह अभी तक नहीं पता

वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनका शव मंदिर के प्रांगण में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. हालांकि पुलिस को शव के पास से कोई सुराग या सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

Advertisement

मामला वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन का है. जहां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में राम मंदिर परिसर की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार की दोपहर 40 वर्षीय उमेश मिश्रा नामक पुजारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलने पर दशाश्वमेध थाना पुलिस राम मंदिर परिसर में पहुंची और पुजारी उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक मृतक पुजारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला था. वह करीब 15 वर्षों से नारायणपुर-टेंगड़ा मोड़ पर मकान बनवा कर रहा था. मंदिर में मौजूद पुजारियों ने बताया कि मंदिर की देख-रेख की जिम्मेदारी उमेश पर ही थी. वह दोपहर एक बजे तक एकदम सामान्य था.

उनके अनुसार पुजारी उमेश सबसे बातचीत करके मंदिर के ऊपर बने रूम में गया और वहीं उसने फांसी लगा ली. काफी देर तक जब उमेश नीचे नहीं उतरे तो अन्य पुजारियों ने ऊपर जाकर देखा. वहां का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. पुजारी उमेश कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक उमेश ने कमरे की छत के गाटर में लगे हुक के सहारे गमछे से फांसी का फंदा बनाया और फिर उसी पर लटक गया. उमेश ने फांसी क्यों लगाई? पुलिस उसी वजह की तलाश कर रही है. मामले की छानबीन जारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »