UP: भतीजी से रेप, फिर गला दबाकर हत्या, बक्से में शव डालकर फरार हुआ चाचा

सुल्तानपुर में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार करने के बाद ना सिर्फ उसकी निर्मम हत्या की, बल्कि उसका शव बक्से में भर कर छिपा दिया. परिजनों की खोजबीन के बाद जब बक्से में शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आलोक श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर,
  • 01 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • घर के अंदर बक्से में मिला शव
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार करने के बाद ना सिर्फ उसकी निर्मम हत्या की, बल्कि उसका शव बक्से में भर कर छिपा दिया. परिजनों की खोजबीन के बाद जब बक्से में शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली नगर के राम नगर गोंडवा चौकी क्षेत्र की है. मंगलवार को मृतका का शव घर के अंदर बक्से में पाया गया. शाम होते-होते ये खबर जंगल में आग की तरह फैली और सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. 

लोगों ने पुलिस को सूचित भी किया लेकिन पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही. जब कप्तान ने पेच टाइट किए तो सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पड़ताल किया तो अजीबो गजीब तथ्य सामने आया. 

पुलिस के अनुसार, सत्यनारायण कोरी (38) ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार किया और उसकी साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को घर में एक बक्से में छिपाया और फरार हो गया. परिजनों द्वारा बताया गया कि सत्यनारायण कोरी अविवाहित है व गांव-मोहल्ले की लड़कियों से जलन रखता था.

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की है. कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या, बलात्कार जैसी धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »