महिला मित्र की बर्थ-डे पार्टी में युवक ने चाकू से गोदकर किया दोस्त का मर्डर, पुलिस ने जताया ऐसा शक

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि यह पार्टी एक महिला ने आयोजित की थी. उसी पार्टी में जितेंद्र शर्मा और चिराग चौधरी भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जो आपस में दोस्त थे और इलाके में मौजूद एक कैफे के मालिक थे.

Advertisement
आरोपी ने पार्टी में दोस्त को चाकू घोंप दिया (सांकेतिक फोटो- Meta AI) आरोपी ने पार्टी में दोस्त को चाकू घोंप दिया (सांकेतिक फोटो- Meta AI)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 13 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

Murder in Birthday Party: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती की जन्मदिन पार्टी एक युवक के लिए मौत का दिन बन गई. पार्टी में दो युवकों के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से वार करके उसकी जान ले ली. इस वारदात के बाद वहां मातम पसर गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शक है कि यह मामला प्रेम त्रिकोण का है.

Advertisement

नोएडा में थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि इलाके में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में एक दोस्त ने चाकू से हमला कर 24 वर्षीय एक व्यक्ति की जान ले ली. पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है.

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि यह पार्टी एक महिला ने आयोजित की थी. उसी पार्टी में जितेंद्र शर्मा और चिराग चौधरी भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जो आपस में दोस्त थे और इलाके में मौजूद एक कैफे के मालिक थे.

SHO विद्युत गोयल के मुताबिक, झगड़े के दौरान चिराग चौधरी ने जितेंद्र शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया. पार्टी में अफरा तफरी मच गई. खून से लहूलुहान हो चुके जितेंद्र शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

थाना प्रभारी विद्युत गोयल को शक है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही उस जन्मदिन की पार्टी देने वाली महिला को पसंद करते थे और उसके लिए झगड़ते थे. उन्होंने बताया कि आरोपी चिराग चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »