बागपतः मुर्गों के दंगल पर लाखों का सट्टा, ऐसे पकड़े गए मुर्गाबाज गैंग के 40 लोग

बागपत एसओजी की टीम और बड़ौत पुलिस ने संयुक्त रूप से एक योजना बनाई और जगंल में घेराबंदी कर उस जगह छापा मारा जहां मुर्गों की लड़ाई चल रही थी और लोग सट्टा लगा रहे थे. पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले लाखों कमाते थे (फाइल फोटो) मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले लाखों कमाते थे (फाइल फोटो)

दुष्यंत त्यागी

  • बागपत,
  • 15 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST
  • बागपत के जंगल में मुर्गों का दंगल
  • सट्टा लगाने के लिए दूर-दूर से आते थे लोग
  • एसओजी और पुलिस ने मिलकर किया पर्दाफाश

पुराने दौर में मनोरंजन के लिए मुर्गों की लड़ाई का खेल आम बात थी. आज भी कई इलाकों में इसका चलन है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुर्गों का दंगल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि सट्टेबाजी के लिए कराते हैं. यूपी के बागपत में पुलिस ने एक ऐसे मुर्गाबाज़ गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग मुर्गों के दंगल पर सट्टा लगवाता था और मोटी रकम वसूल करता था. पुलिस ने दबिश देकर इस गैंग के एक नहीं, दो नहीं बल्कि 40 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके कब्जे से कई मुर्गे भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement

मामला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र का है. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शोनटी गांव के जंगलों में कई लोग मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाते है. इस सूचना की पुष्टि करने के बाद एसओजी की टीम और बड़ौत पुलिस ने संयुक्त रूप से एक योजना बनाई और जगंल में घेराबंदी कर उस जगह छापा मारा जहां मुर्गों की लड़ाई चल रही थी और लोग सट्टा लगा रहे थे. पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके से सट्टा लगाते 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पकड़े गए सट्टेबाज़ों के पास से 5 तमंचे, 5 चाकू और कई कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी दिल्ली, सोनीपत, मेरठ, मुजफरनगर और शामली के रहने वाले हैं. ये सभी बागपत के जंगल में आकर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाते थे. पुलिस ने मौके से हथियारों के साथ-साथ 9 मुर्गे और 1 लाख 30 हज़ार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. 

Advertisement

बड़ौत के डीएसपी आलोक सिंह का दावा है कि इन सभी 40 लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. ये लोग करीब आधा दर्जन मुर्गों की लड़ाई पर लाखों रुपये का सट्टा लगाने का काम करते थे. रमाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इन सभी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »