UP: हाथ जोड़े, कान पकड़े... गले में तख्ती डाल थाने पहुंचे 2 हिस्ट्रीशीटर, अपराध से की तौबा

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो हिस्ट्रीशीटर ने अपराध से तौबा किया. वो गले में तख्ती डालकर, हाथ जोड़कर और कान पकड़ कर थाने पहुंचे.

Advertisement
बदमाशों ने की अपराध से तौबा बदमाशों ने की अपराध से तौबा

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 04 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST
  • 2 हिस्ट्रीशीटर्स का अपराध से तौबा
  • यूपी के मुजफ्फनगर का है मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित एक थाने में बुधवार को उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब गले में तख्ती डाले हाथ जोड़कर और कान पकड़ कर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश थाना अध्यक्ष के पास अपराध से तौबा करने पहुंचे. दोनों बदमाशों ने थाना अध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़ कर ये शपथ ली कि वह अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे. 

Advertisement

दरअसल, मामला शाहपुर थाने का है, जहां बुधवार को नसीम और नईम नाम के 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख्ती डाल कर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के समक्ष पहुंचे. जहां उन्होंने थाना अध्यक्ष के सामने हाथ जोड़ कर ये कसम खाई कि वह भविष्य में अब कभी भी अपराध नहीं करेंगे. अगर वह अपराध करते हुए पाए जाते हैं, तो पुलिस उन्हें जो मर्जी सजा दे सकती है. 

बता दें कि ये दोनों ही बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के हैं, जिन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग डेढ़-डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन दिनों प्रशासन की सख्ती के चलते अक्सर थानों में अपराधियों को अपराध से तौबा करते देखा जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement