इटावा: बैंक ऑफ इंडिया से 24 लाख रुपए के 49 चेक चोरी, ऐसे पकड़ा गया चोर

इटावा में बैंक ऑफ इंडिया की सेंट मैरी ब्रांच में 24 लाख रुपए के 49 चेक की चोरी हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोर को पकड़ लिया है और चेक बरामद कर लिए हैं. पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने चेक क्यों चुराया था.

Advertisement
बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से चोरी बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से चोरी

aajtak.in

  • इटावा,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST
  • पुलिस ने चेक बरामद किए, चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • चेक क्लीयरेंस के समय हुआ चोरी का खुलासा

इटावा में सिविल लाइन में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की सेंट मैरी ब्रांच से मंगलवार को चौबीस लाख रुपए के 49 चेक काउंटर से चोरी हो गई. सभी चेक का पैसा ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर होना था. अचानक से सभी चेक गायब होने से ब्रांच में खलबली मच गई. आनन-फानन में चेक तलाश किया गया. चेक नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से चेक चोरी होने की पड़ताल की. 

Advertisement

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक में होली की वजह से बहुत अधिक भीड़ थी. एक कस्टमर पुष्पेंद्र नाम का ब्रांच में आया और उसने अपने खाते का बैलेंस चेक किया. इधर-उधर ब्रांच में घूमता रहा. भीड़ के कारण से 24 लाख रुपए के 49 चेक काउंटर से लेकर निकल गया. जब चेक क्लीयरेंस के लिए काम शुरू हुआ तो चेक नहीं मिले. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेक भी बरामद कर लिया है.

वहीं, एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से मैनेजर की शिकायत आई थी. बैंक से 49 चेक की चोरी हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोर को ढूंढा है. पुलिस ने तलाश करके चोर को पकड़ लिया है और चेक बरामद कर बैंक को सौंप दी गई है. चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

इनपुट-(अमित तिवारी)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »