कार में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से फेंका, मौत

चलती कैब में महिला से छेड़छाड़ की गई. विरोध करने पर उसकी 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया. बेटी को बचाने के लिए महिला भी गाड़ी से कूद गई. घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला की सिर पर चोट आई है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • मांडवी,
  • 11 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

महाराष्ट से गुजरात जा रही कार में बेटी के साथ बैठी महिला से यात्री ने छेड़छाड़ की. महिला के विरोध करने पर उसकी 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया. बेटी को बचाने के लिए महिला भी चलती कार से कूद गई.

मुंबई से सटे पालकर जिले में में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुई इस घटना में बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, महिला के सिर में गंभीर चोट आई है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है.  

Advertisement

मामले में महाराष्ट्र की मांडवी थाना पुलिस ने बताया कि महिला सवारी गाड़ी (कार) से वाड़ा तहसील में पेल्हार से पोशेरे लौट रही थी. महिला के मुताबिक, उसी  सीट के पीछे बैठ व्यक्ति उसे बार-बार गलत तरीके से छू रहा था. 

महिला ने युवक की इस हरकत का विरोध किया. तभी युवक ने महिला के गोद में उसकी बच्ची को छीना और गाड़ी  से बाहर फेंक दिया. बच्ची को बचाने के लिए महिला ने भी चलती गाड़ी से छलाग लगा दी. 

बच्ची की मौत, महिला के सिर में चोट

मांडवी थाना पुलिस के बताया कि घटना में 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, महिला के सिर में गंभीर घाव है. उसका अस्पताल में इलाज कराया गया है.

मांडवी पुलिस का कहना है कि महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है. उसके मुताबिक छेड़छाड़ करने वाली व्यक्ति ने बच्ची को गाड़ी से बाहर फेंका था, लेकिन उसे यह नहीं पता है कि पीछे बैठे किस व्यक्ति ने ऐसा किया है. 

Advertisement

चालक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि महिला के बताने पर कार चालक विजय कुशवाह को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब उन लोगों की जानकारी ली जा रही है जिन लोगों ने महिला से छेड़छाड़ की और उसकी बच्ची को गाड़ी से बाहर फेंका था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »