पार्टी में देखी गई थीं सोनाली फोगाट, जबरन कुछ पिलाया गया, गोवा पुलिस का बड़ा खुलासा

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस ने दावा किया कि हमें लगता है कि जो ड्रग उन्हें जबरदस्ती पिलाया गया था, उससे ही उनकी मौत हुई है, उस पार्टी में दो और लड़कियां भी थीं और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Advertisement
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) सोनाली फोगाट (फाइल फोटो)

पंकज उपाध्याय / अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया था. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की है.

आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था.

Advertisement

ड्रग पीने के बाद बिगड़ी थी सोनाली का हालत

गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें फॉरेंसिक टीम के साथ मौका-ए-वारदात में ले जाया जा रहा है, हमें लगता है कि जो ड्रग उन्हें जबरदस्ती पिलाया गया था, उससे ही उनकी मौत हुई है, उस पार्टी में दो और लड़कियां भी थीं, जिनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.

Advertisement

सोनाली के जिस्म पर चोट के निशान 

सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के पीछे साजिश की बू पहले ही दिन से आ रही थी. सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा के अंजुना पुलिस थाने में दी थी. उस तहरीर में दो लोगों को पर कई तरह के संगीन इल्जाम लगाए गए. जिसकी तस्दीक अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कर रही है. जिसमें कहा गया कि सोनाली के जिस्म पर कई चोट के निशान हैं. 

साथ ही सोनाली फोगाट का शरीर मौत के बाद नीला पड़ गया था. इस मामले को लेकर फोरेंसिक टीम कैमिकल जांच कर रही है. यानी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तरह से नहीं आई. सोनाली के भाई की तहरीर से उन दो लोगों का पर्दाफाश हो गया था. जो इस साजिश के सबसे बड़े आरोपी बताए जा रहे हैं. 

ये हैं सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर वासी. रिंकू ढाका की तहरीर में सोनाली फोगाट के यौन शोषण और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश के पीछे सुधीर और सुखविंदर का ही हाथ बताया गया. यहां तक कि इन दोनों पर ही उसकी हत्या का आरोप भी लगा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »