दिल्ली पुलिस को मिली आफताब के वॉइस सैंपल की अनुमति, श्रद्धा के पिता ने कमिश्नर से की मुलाकात

श्रद्धा वॉल्कर के पिता ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ में बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी मौजूद थे. तीनों के बीच ये मुलाकात तकरीबन 30 मिनट तक चली. वहीं आफताब के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी FSL ने तैयार कर ली है.

Advertisement
कोर्ट ने आरोपी आफताब की आवाज का सैंपल लेने की अनुमित दे दी है कोर्ट ने आरोपी आफताब की आवाज का सैंपल लेने की अनुमित दे दी है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. सभी लोग आरोपी आफताब की कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली की कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के आवाज का सैंपल लेने की अनुमति दे दी है. साथ ही साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है. उसे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था.

Advertisement

इस सबके बीच श्रद्धा के पिता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ में बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी मौजूद थे. तीनों के बीच ये मुलाकात तकरीबन 30 मिनट तक चली. कमिश्नर से मिलकर जब श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि मैंने अपनी बातें कमिश्नर के सामने रखी हैं. मुझे न्याय चाहिए और जल्द इंसाफ चाहिए. मैंने यही पुलिस कमिश्नर से कहा है.

उधर, दिल्ली की कोर्ट ने आरोपी आफताब की आवाज का सैंपल लेने की अनुमित दे दी है. जिसके बाद अब सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली पुलिस सीबीआई मुख्यालय में आवाज का सैंपल लेगी. वहीं आफताब के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी FSL ने तैयार कर ली है. श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रहे जांच अधिकारी को FSL की टीम ने जानकारी दे दी है कि वह रिपोर्ट कलेक्ट कर सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के रुप में मिले थे, वे श्रद्धा वॉल्कर के ही थे. इन शव के टुकड़ों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया है. CFSL रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. इसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे. 

जानें पूरा मामला पुलिस 

पूछताछ में आफताब ने बताया था कि उसने ही 18 मई को श्रद्धा की हत्या की. आफताब श्रद्धा का प्रेमी था. दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे. दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने इस टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »